Mohini Ekadashi Aaj ya Kal: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जो लोग एकादशी के दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। बता दें कि मोहिनी एकादशी व्रत को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि मोहिनी एकादशी आज है या कल। तो आज इस खबर में हम आपके सारे कन्फ्यूजन को दूर करने वाले हैं जैसे – सही डेट, मुहूर्त और पारण का समय आदि।
मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। एकादशी तिथि की शुरुआत आज यानी 18 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 19 मई दिन रविवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। ऐसे में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई 2024 दिन रविवार को है। जो भक्त एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं वे कल यानी 19 मई को रख सकते हैं।
मोहिनी एकादशी महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुखी-संपन्न रहने का आशीर्वाद भी मिलता है। मोहिनी एकादशी का व्रत सभी दुखों के निवारण के लिए किया जाता है। क्योंकि इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। मोहिनी एकादशी के दिन जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए मोहिनी एकादशी के दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें- Vipreet Rajyog: ग्रहों के राजा सूर्य ने बनाया “विपरीत राजयोग”, अब 3 राशियों की लगेगी नई नौकरी
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद बुध करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल
स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
4 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
5 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
8 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
10 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
12 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines