---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mohini Ekadashi 2025: श्री हरि विष्णु के मोहिनी अवतार को खुश करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम

साल 2025 में 08 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी, जिस दिन श्री हरि विष्णु के मोहिनी अवतार और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। चलिए अब जानते हैं विष्णु जी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

समय-समय पर धरती की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने अवतार लिए हैं। समुद्र मंथन के दौरान श्री हरि विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया था, ताकि वो असुरों को मोहित करके देवताओं को अमृत पिला सकें। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल 8 मई 2025 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी, जिस दिन श्री हरि विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ विशेष उपाय करने शुभ रहते हैं।

मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से श्री हरि विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा करते हैं, उन्हें धन, सुख, वैभव, शांति और खुशहाली आदि का वरदान मिलता है। चलिए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल रंग के फूल और मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।

वृषभ राशि

इस शुभ दिन विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार की पूजा करें। साथ ही देवता को सफेद चीजों का भोग लगाएं। इससे आपके घर में खुशियां बढ़ेंगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही उन्हें हरे रंग के कपड़े, फल और फूल अर्पित करें।

कर्क राशि

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा करें। साथ ही उन्हें अपने हाथों से बनाई खीर का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम होंगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

भगवान विष्णु को इस शुभ दिन पीले रंग के वस्त्र, फल, फूल और मिठाई आदि अर्पित करें। इसी के साथ शाम के समय गरीबों को धन का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों से दूर रहना पसंद करते हैं लड़के, जानें क्या है कारण?

---विज्ञापन---

कन्या राशि

यदि आपका कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो इस शुभ दिन सच्चे मन से विष्णु जी के मोहिनी अवतार की पूजा करें। साथ ही उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इससे आपके काम में आ रही रुकावटें कम होंगी।

तुला राशि

लंबे समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो मोहिनी एकादशी के दिन गरीबों को दान दें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

गुड़ का दान करना मोहिनी एकादशी पर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

मोहिनी एकादशी पर धनु राशि के जातक पीले रंग के वस्त्र विष्णु जी को अर्पित करें। इसी के साथ उन्हें पीले रंग की मिठाई और फल का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से उनके मोहिनी अवतार की पूजा करें। साथ ही उन्हें मिठाई, दही, फल और इलायची का भोग लगाएं। इससे आपको पुण्य अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि

गरीबों को तेल का दान करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको विष्णु जी के साथ-साथ शनि देव का भी आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में आ रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मोहिनी एकादशी पर गरीबों को धन व मिश्री का दान करना मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और करियर में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 04, 2025 04:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola