हर माह संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य जब जिस राशि में गोचर करते हैं, उस दिन उस राशि के नाम से संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। पंचांग की गणना के मुताबिक, इस बार 14 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रात: काल 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा। ऐसे में 14 अप्रैल 2025 को देशभर में मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
मान्यता है कि मेष संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने से साधक को विशेष फायदा होता है। पूजा-पाठ के साथ-साथ इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन रात के समय कुछ विशेष उपाय करने से साधक को देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे भक्तों की तिजोरी सालभर भरी रहेगी। चलिए जानते हैं मेष संक्रांति से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।
मेष संक्रांति के अचूक उपाय
- मेष संक्रांति को सुबह सूर्य देव और रात के समय चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहता है। पूजा-पाठ के साथ-साथ रात में चंद्र देव को दूध से अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए अपनी मनोकामना को मन ही मन में बोलें। इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही परिवार में खुशियों का आगमन होगा और घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Mesh Sankranti 2025: सूर्य की विशेष कृपा से 12 राशियों को मिलेगा मनचाहा वर! मेष संक्रांति पर करें ये उपाय
- मेष संक्रांति के पावन दिन संध्याकाल में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद देवी-देवताओं को गुड़ और तिल का भोग लगाएं। इस दौरान अपनी इच्छा को बार-बार बोलें और गलतियों के लिए उनसे माफी मांगे। इससे आपको विष्णु जी और मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी मनोकामना भी जल्द पूरी हो जाएगी।
- यदि आपकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है या आपके ऊपर अच्छा-खासा कर्ज चढ़ा हुआ है, तो मेष संक्रांति के शुभ दिन रात के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने से पहले मां के सामने लाल कपड़े में 7 पीली कौड़ियां बांधकर रख दें। पूजा के बाद पोटली को घर की तिजोरी में रखें। इस उपाय से आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होगा। साथ ही पैसों की कमी से भी जल्द छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Mesh Sankranti 2025: क्या है मेष संक्रांति की पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
9 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines