Budh Gochar October 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध के तुला राशि में आने के बाद शुक्र के साथ मिलने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव 5 राशियों पर बेहद ही शुभकारी होने वाला है। चलिए जानते हैं, इन 5 राशियों के जातकों का भाग्य कैसे बदलने वाला है?
1.कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध के तुला राशि में गोचर होने से कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। माना जाता है कि इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को मित्रों से धन मिल सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए वेतन वृद्धि का योग बन रहा है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
2.धनु राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को पैसे कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस राशि के लोग अपने मित्रों के साथ कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। धनु राशि के जो लोग आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं उनकी ये परेशानी दूर हो सकती है। बुध गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों का वैवाहिक और पारिवारिक रिश्ता भी मजबूत होगा। अचानक धन लाभ का भी योग बन रहा है।
3.मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का प्रभाव सुखद होगा। बुध गोचर के प्रभाव से मकर राशि वाले धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहन का रिश्ता मजबूत हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। इस दौरान मकर राशि वालों के लिए जमीन और वाहन खरीदना शुभ हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है।
4.मिथुन राशि
बुध के गोचर के कारण बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए कमाई के बेहतरीन योग बन रहे हैं। इस दौरान परिवार में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन-संपत्ति में भी वृद्धि की संभावना है। इस दौरान आस-पास के लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
5.तुला राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से तुला राशि के जातक हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे। बुध गोचर के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। भाई-बहन के रिश्ते भी मजबूत होंगे। लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण धन कमाने के भी कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जातकों का विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
4 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
7 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
14 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines