जब हम सोते हैं तो हमें सपने आते हैं। ये सपने अच्छे और खराब दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं। कुछ सपने बहुत अच्छे होते हैं तो कुछ डरावने भी होते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना एक अर्थ दिया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने आपके भविष्य में घटने वाली घटनाओं संकेत होते हैं। ये सपने आपको निकट भविष्य में आने वाली समस्या से सचेत करने आते हैं।
कई लोग सपने में सांप को देखते हैं, लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि सपने में सांप को देखना शुभ है या फिर नहीं है। अगर आपने भी सपने में सांप को देखा है तो आइए जानते हैं कि यह सपना हमारी लाइफ के लिए कैसा होगा।
सांपों को झुंड देखना
अगर आप सपने में सांपों का झुंड देखते हैं तो इसे एक अशभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ होता है कि आपको लाइफ में परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।
सपने में काला सांप देखना
अगर आप सपने में काला सांप देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई बीमारी लग सकती है। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है। धन-दौलत में हानि होना भी इसका संकेत हो सकता है।
सांप को अपना पीछा करते देखना
अगर आपने सपने में सांप को अपना पीछा करते हुए देखा है तो समझ लें कि कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है या फिर आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
ऐसा सांप दिखना होता है शुभ
- अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखे तो यह आध्यात्मिक प्रगति, ज्ञान और सकारात्मक बदलाव का संकेत होता है।
- हरा सांप देखने से स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है। इसके साथ ही धन और खुशहाली आती है।
- अगर सपने में सांप फन उठाए दिखे तो संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। सपने में सांप बिल में जाता दिखे तो धन प्राप्ति होती है। अगर सपने में सांप के काटने से आपकी मृत्यु हो जाए तो समझ लें कि आपकी आयु में वृद्धि हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025 : 29 मार्च को कर लें 9 उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं!
संबंधित खबरें
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
9 hrs agoPitru Paksha 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें श्री पितृ चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoKaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
12 hrs agoChhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
13 hrs agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
16 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
1 day agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines