सपने में दिखे सांप तो समझ लें घटने वाली हैं ये घटनाएं!

क्या आपने कभी सपने में सांप देखा है, अगर हां तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में सांप देखने का आखिर क्या मतलब होता है। सपने में सांप का दिखना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का हो सकता है।

dream astrology

सपने में सांप दिखने का अर्थ!

विज्ञापन

जब हम सोते हैं तो हमें सपने आते हैं। ये सपने अच्छे और खराब दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं। कुछ सपने बहुत अच्छे होते हैं तो कुछ डरावने भी होते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना एक अर्थ दिया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने आपके भविष्य में घटने वाली घटनाओं संकेत होते हैं। ये सपने आपको निकट भविष्य में आने वाली समस्या से सचेत करने आते हैं।

कई लोग सपने में सांप को देखते हैं, लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि सपने में सांप को देखना शुभ है या फिर नहीं है। अगर आपने भी सपने में सांप को देखा है तो आइए जानते हैं कि यह सपना हमारी लाइफ के लिए कैसा होगा।

विज्ञापन

सांपों को झुंड देखना

अगर आप सपने में सांपों का झुंड देखते हैं तो इसे एक अशभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ होता है कि आपको लाइफ में परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

सपने में काला सांप देखना

अगर आप सपने में काला सांप देखते हैं तो यह सपना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई बीमारी लग सकती है। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है। धन-दौलत में हानि होना भी इसका संकेत हो सकता है।

सांप को अपना पीछा करते देखना

अगर आपने सपने में सांप को अपना पीछा करते हुए देखा है तो समझ लें कि कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है या फिर आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा सांप दिखना होता है शुभ

  • अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखे तो यह आध्यात्मिक प्रगति, ज्ञान और सकारात्मक बदलाव का संकेत होता है।
  • हरा सांप देखने से स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है। इसके साथ ही धन और खुशहाली आती है।
  • अगर सपने में सांप फन उठाए दिखे तो संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। सपने में सांप बिल में जाता दिखे तो धन प्राप्ति होती है। अगर सपने में सांप के काटने से आपकी मृत्यु हो जाए तो समझ लें कि आपकी आयु में वृद्धि हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ