---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर 12 राशियों को होगा महालाभ! पैसों की कमी दूर करने के लिए करें ये उपाय

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, व्रत, जप-तप और अचूक उपाय करने से साधक को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन सौभाग्य, धन, संपत्ति, आरोग्य और शांति आदि प्राप्त करने वाले उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए माघ माह की प्रत्येक तिथि का खास महत्व है, जिस दिन सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करने से साधक को खास फायदा होता है। माघ मास में मौनी अमावस्या का पर्व भी मनाया जाता है, जिसका व्रत इस महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या का उपवास रखा जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से राशि के अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। खासतौर पर पैसों की कमी से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही व्रत रखने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन जन्मतिथि वालों को प्यार में अक्सर मिलता है धोखा, सच्ची मोहब्बत की तलाश जिंदगीभर नहीं हो पाती पूरी!

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करने से वृषभ राशि के जातकों को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि

भगवान विष्णु की पूजा करना और व्रत रखना मिथुन राशि के जातकों के लिए  मौनी अमावस्या के दिन शुभ रहेगा। इसी के साथ यदि आप “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करते हैं, तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मौनी अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करना शुभ रहेगा। साथ ही देवताओं को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे आपको उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा सुख-शांति बनी रहे और आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव की उपासना करें। साथ ही सूर्य मंत्रों का 108 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

भगवान विष्णु के साथ मां तुलसी की पूजा करना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके घर में खुशहाली और धन का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

यदि आप पैसों की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन माता संतोषी की पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

बजरंग बली की पूजा करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। पूजा-पाठ के साथ यदि मौनी अमावस्या के दिन आप हनुमान चालीसा का पाठ और व्रत रखते हैं, तो इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़े, तो इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसी के साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शनि देव की पूजा करना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहता है। पूजा-पाठ के अलावा मौनी अमावस्या के दिन यदि मकर राशि के जातक शनि चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें भय, क्रोध, धन की कमी और दरिद्रता आदि से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े, तो इसके लिए मौनी अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करें। साथ ही “ओम शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मौनी अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराने से मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: धनु राशि में चंद्र गोचर से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी दरिद्रता, पैसों की कमी से जीना होगा मुहाल!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 25, 2025 10:21 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola