Mauni Amavasya 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या के दिन का खास महत्व है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल माघ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मौनी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। जो लोग मौनी अमावस्या का व्रत रखते हैं, उन्हें पूरे दिन मौन रहकर जप-तप करना होता है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से अमावस्या तिथि पर जरूरतमंद लोगों को दान और किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ खास चीजों का दान करता है, तो उसके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन राशि अनुसार किन-किन चीजों का दान करना फलदायी रहता है।
मौनी अमावस्या के उपाय
मेष राशि
मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक भगवान विष्णु के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करें और जरूरतमंद लोगों को गुड़ व चने का दान करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही बाधाएं काफी कम हो जाएंगी।
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा। साथ ही जरूरतमंदों को वस्त्र व धन का दान करें। इससे आपके घर में धन और खुशी दोनों का आगमन होगा।
मिथुन राशि
यदि आप मौनी अमावस्या के दिन विष्णु की पूजा करने के बाद गरीबों को वस्त्र का दान करते हैं, तो इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: फरवरी में 3 बार गोचर करेंगे ग्रहों के राजा, सूर्य की तरह चमक जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य!
कर्क राशि
मौनी अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहता है। साथ ही जरूरतमंदों को चावल का दान करने से धन की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग यदि मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव की उपासना करते हैं, तो उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ जरूरतमंदों को गुड़ का दान करना भी अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो अमावस्या तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को हरी चीजों का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि अमावस्या तिथि पर माता दुर्गा की पूजा करेंगे और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करते हैं, तो इस उपाय से उनके जीवन में समृद्धि और शांति आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मौनी अमावस्या पर शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन आप काले तिल का भी दान कर सकते हैं। इससे आपकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
धनु राशि
मौनी अमावस्या के दिन यदि आप विष्णु जी और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा करते हैं, तो आपको उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इसी के साथ जरूरतमंदों को पीले वस्त्र का दान करना भी शुभ रहेगा।
मकर राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या लंबे समय से आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हो, तो मौनी अमावस्या के दिन शिवलिंग की पूजा जरूर करें। इसी के साथ उड़द दाल का दान करें। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
कुंभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। कृष्ण जी की पूजा करने के बाद यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं, तो इससे आपको अपने व्रत का पूर्ण फल मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
मीन राशि
सफेद चीजों का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
7 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
11 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
14 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines