Mauni Amavasya Upay: हिन्दू धर्म शास्त्र में माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन रहकर स्नान और दान का खास महत्व होता है। मान्यता है कि पितृ दोष से लेकर सभी तरह की इच्छा की पूर्ति के लिए मौनी अमावस्या की शाम खास उपाय किए जा सकते हैं। 29 जनवरी की शाम 3 काम करके आप सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मोक्ष की प्राप्ति के लिए कौन से उपाय करने लाभकारी रहेंगे।
पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
अगर घर में पितृ दोष है तो इससे मुक्ति पाने के लिए आप आसान उपाय अपना सकते हैं। आपको एक सफेद रंग का कपड़ा लेना है। उस कपड़े में कुछ चीजें डालकर गांठ बांधनी है और फिर बहते पानी में बहाना है। सफेद रंग के कपड़े में जटा वाला नारियल, थोड़ा चावल, थोड़ी चीनी और थोड़ा आटा डाल दीजिए। इसमें 21 रुपये भी रख दीजिए। अब कपड़े को अच्छी तरह से बांध दीजिए। इसके बाद घर की सभी दीवारों पर उस पोटली को टच करें। इसके बाद बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।
मौनी अमावस्या की शाम जरूर करें ये काम
मौनी अमावस्या की शाम आप दो उपाय को कर सकते हैं। इन दो उपाय से व्यक्ति के अधूरे काम पूरे होते हैं। इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आइए जान लेते हैं कौन से उपाय मौनी अमावस्या के शाम अपनाने लाभकारी रहेंगे।
1. शाम के समय पीपल के पेड़ के पास जाइए। सूरज ढलने के दौरान पेड़ से 5 पत्ते तोड़ने के बाद पत्तों को सामने बिछा लीजिए। इसके बाद पत्तों पर 5 अलग-अलग तरह की मिठाई रख दीजिए। सामने पंचमुखी दीपक भी जला दीजिए। इसके बाद आसन मुद्रा में बैठकर अपनी जो भी इच्छाएं हैं उनकी पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।
2. इच्छाओं की पूर्ति के लिए एक उपाय और है जिसे आप मौनी अमावस्या की शाम अपना सकते हैं। आपको कड़वे तेल का दीपक (तिल के तेल का दीपक) लेना है और उसे मुख्य दरवाजे पर रखना है। इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग के पास देसी घी का दीपक जला दें।
ये भी पढ़ें- नहीं जा पाए महाकुंभ? तो घर पर ऐसे मिलेगा अमृत स्नान का फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines