Banke Bihari Mandir: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भारी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. मथुरा-वृंदावन और बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को लेकर मंदिर में आने पर रोक की अफवाह सामने आई थी. मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इस अफवाह का खंडन किया है. उन्होंने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि, श्रद्धालु दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर आ सकते हैं.
नए साल के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
देशभर में कई धार्मिक स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे हैं. बता दें कि, इससे पहले मंदिर और आस-पास भीड़ को देखते हुए श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से नए साल के अवसर पर 29 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी के बीच न आने की अपील की थी.
श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि, “मंदिर और उसके आसपास भारी भीड़ उमड़ी हुई है, इससे कई तरह की परेशानियां हो रही हैं.” यदि संभव हो तो श्रद्धालु 29 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच वृंदावन आने से बचें.” इसको लेकर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि, मंदिर में आने पर कोई रोक नहीं है लेकिन भीड़ बहुत अधिक है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines