Masoor Dal Astro Tips: जब भी भारतीय भोजन की बात आती है, तो उसमें दाल, रोटी और सब्जी का नाम जरूर आता है। ये शुद्ध शाकाहारी भोजन होता है, जो खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। साथ ही सेहत के लिए भी ये नुकसानदायक नहीं होता है। हालांकि भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ लोग कुछ दालों से परहेज बनाकर रखते हैं। आज हम आपको उस एक दाल के बारे में बताएंगे, जिसे धार्मिक मान्यता के अनुसार लोग नहीं खाते हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
मसूर की दाल से क्यों करते हैं लोग परहेज?
भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर हिंदू धर्म के लोग मसूर की दाल नहीं खाते हैं। दरअसल, कहा जाता है कि मसूर की दाल मंगल ग्रह (ग्रहों का सेनापति) का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए जो लोग नियमित रूप से मसूर की दाल का सेवन करते हैं, उनके मन में हिंसा यानी आक्रमण का भाव विकसित होता है। इसलिए ये भी एक कारण है कि शाकाहारी लोग मसूर की दाल खाने से परहेज करते हैं।
क्या दिनों के अनुसार करना चाहिए दालों का सेवन?
भारतीय ज्योतिष के अनुसार, अगर लोग दिन के हिसाब से दालों का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी दाल खाना फायदेमंद होता है।
- शास्त्रों में बताया गया है कि उड़द की दाल को शनिवार के दिन बनाना और खाना चाहिए, क्योंकि ये दाल शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंग की दाल को बुधवार के दिन बनाना और खाना शुभ होता है, क्योंकि ये दाल बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
- शास्त्र में बताया गया है कि चने की दाल को गुरुवार के दिन बनाना और खाना चाहिए, क्योंकि ये दाल बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines