---विज्ञापन---

Religion angle-right

सावधान! आप भी तो नहीं खाते ये दाल? मंगल ग्रह होता है कमजोर!

Masoor Dal Astro Tips: अक्सर आपने सुना होगा कि हिंदू धर्म के लोग मसूर की दाल नहीं खाते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि क्यों वो इस दाल से परहेज बनाकर रखते हैं। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

Masoor Dal Astro Tips: जब भी भारतीय भोजन की बात आती है, तो उसमें दाल, रोटी और सब्जी का नाम जरूर आता है। ये शुद्ध शाकाहारी भोजन होता है, जो खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। साथ ही सेहत के लिए भी ये नुकसानदायक नहीं होता है। हालांकि भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ लोग कुछ दालों से परहेज बनाकर रखते हैं। आज हम आपको उस एक दाल के बारे में बताएंगे, जिसे धार्मिक मान्यता के अनुसार लोग नहीं खाते हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत

---खबर नीचे जारी है---

मसूर की दाल से क्यों करते हैं लोग परहेज?

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर हिंदू धर्म के लोग मसूर की दाल नहीं खाते हैं। दरअसल, कहा जाता है कि मसूर की दाल मंगल ग्रह (ग्रहों का सेनापति) का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए जो लोग नियमित रूप से मसूर की दाल का सेवन करते हैं, उनके मन में हिंसा यानी आक्रमण का भाव विकसित होता है। इसलिए ये भी एक कारण है कि शाकाहारी लोग मसूर की दाल खाने से परहेज करते हैं।

क्या दिनों के अनुसार करना चाहिए दालों का सेवन?

भारतीय ज्योतिष के अनुसार, अगर लोग दिन के हिसाब से दालों का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी दाल खाना फायदेमंद होता है।

---खबर नीचे जारी है---
  • शास्त्रों में बताया गया है कि उड़द की दाल को शनिवार के दिन बनाना और खाना चाहिए, क्योंकि ये दाल शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंग की दाल को बुधवार के दिन बनाना और खाना शुभ होता है, क्योंकि ये दाल बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
  • शास्त्र में बताया गया है कि चने की दाल को गुरुवार के दिन बनाना और खाना चाहिए, क्योंकि ये दाल बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।

यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 04, 2024 11:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola