Pradosh Vrat Masik Shivratri 2026: आज रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, महादेव की भक्ति से बरसेगी कृपा, जानिए पूजा विधि

Pradosh Vrat Masik Shivratri 2026: आज 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है. ऐसे में यह दिन महादेव की भक्ति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए खास है. आज के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

Untitled design

Photo Credit- Social Media

Pradosh Vrat Masik Shivratri 2026: आज रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि मान्य होने पर यह व्रत रखा जाता है. इसके अनुसार, आज 12 जुलाई दिन रविवार को प्रदोष व्रत है. यह आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का व्रत है. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर निशिता काल में पूजा के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. आज मासिक शिवरात्रि और रवि प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहे हैं. ऐसे में इसका महत्व अधिक बढ़ गया है.

विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:10 ए एम से 04:51 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:31 ए एम से 05:32 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:54 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:22 पी एम से 08:23 पी एम
अमृत काल- 05:37 ए एम से 07:03 ए एम
प्रदोष पूजा मुहूर्त- 07:22 पी एम से 9:24 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम, जुलाई 13 से 12:47 ए एम, 13 जुलाई

विज्ञापन

पूजा शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है. ऐसे में मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए पूजा का मुहूर्त रात को 12 बजकर 7 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इसी प्रकार प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष मुहूर्त रात को 7 बजकर 22 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

शिव जी पूजा विधि

महादेव को प्रसन्न करने के लिए आप आज प्रदोष काल और निशिता मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. भक्त शुभ मुहूर्त में महादेव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाएं. इसके साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. भक्त शिवलिंग पर जल आदि अर्पित करने के बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें. शिव जी को खीर, हलवे या फल का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ