Masik Shivratri 2026 Today: मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है. मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. आज 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. फाल्गुन माह की मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त व्रत रख भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर सकते हैं. यह दिन कई खास उपाय करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है.
मासिक शिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का महत्व होता है. इस दिन पूजा का मुहूर्त देर रात प्राप्त हो रहा है. आज मासिक शिवरात्रि पर देर रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 54 मिनट तक निशिता काल का मुहूर्त रहेगा. इस मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं. मासिक शिवरात्रि पर रात के समय पूजा करने के अलावा सुबह शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और विधि विधान से पूजा करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर मंगल का गोचर बदलेगा इन राशियों के हाल, भाग्य के सितारे होंगे मेहरबान
मासिक शिवरात्रि व्रत-पूजा विधि
आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और सूर्य को अर्घ्य दें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और विधि विधान से पूजा करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करें. भगवान शिव की आरती करें और चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
1 hr agoकब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें व्रत
4 hrs agoकब है दुर्गा विसर्जन 2026? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मां दुर्गा मंत्र
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानिए मां कात्यायनी की पूजा विधि और आरती
8 hrs agoनहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
1 day agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
1 day agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
2 days agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines