---विज्ञापन---

Religion angle-right

Masik Krishna Janmashtami: आश्विन मास की कृष्ण जन्माष्टमी कल, इन 5 उपायों से प्रसन्न होंगे बंसी बजैया!

Masik Krishna Janmashtami: व्रतराज ग्रंथ के अनुसार, प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। आश्विन मास की कृष्ण जन्माष्टमी 24 सितंबर को है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं।

---विज्ञापन---

Masik Krishna Janmashtami: नंदलाला कन्हैया का जन्म भादो मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हिंदू धर्म में यशोदा प्रिय बंसी बजैया भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को हर महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सेलेब्रेट किया जाता है और मासिक कृष्ण जयंती मनाई जाती है। मासिक कृष्णाष्टमी के सभी विधि-विधान मुख्य जन्माष्टमी की तरह ही होते हैं।

आश्विन मास की कृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार 24 सितंबर, 2024 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि जो व्यक्ति मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत विधिपूर्वक लगातार 1 वर्ष तक करता है, वह सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है और धन का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं, इस शुभ मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को किन उपायों से प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है?

---विज्ञापन---

आश्विन कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त

आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की तिथि की शुरुआत मंगलवार 24 सितंबर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से हो रही है, जो अगले दिन बुधवार 25 सितंबर को दोपहर में 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। आश्विन की मासिक जन्माष्टमी की पूजा मंगलवार 24 सितंबर को आधी रात में यानी 12 बजे किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!

---विज्ञापन---

इन उपायों से करें भगवान कृष्ण को प्रसन्न

masik-janmashtami-lord-krishna

बंसी बजैया नंदलाला कन्हैया की जयंती हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। शास्त्रों में इस व्रत के अनेक लाभ बताए गए हैं। इस दिन व्रत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा पढ़ने या सुनने से साधक को सुख-शांति मिलती है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान बंसी बजैया की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

घर में मोर पंख लाएं: मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान और श्रेष्ठता से जुड़ा हुआ माना गया है। यह सौंदर्य और वैभव और का प्रतीक है। मासिक जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को घर में रखने से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।

माखन-मिश्री का भोग लगाएं: माखन-मिश्री भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। भगवान को इसका भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दांपत्य जीवन में मधुरता लाता है और संतान प्राप्ति के लिए भी शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

खीर का भोग लगाएं: खीर भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। खीर का भोग लगाने से घर में समृद्धि आती है और परिवार में सुख-शांति रहती है।

लड्डू गोपाल को पंचामृत स्नान करवाएं: दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बने पंचामृत से लड्डू गोपाल जी को स्नान करवाने से वे भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बरसाते रहते हैं।

---विज्ञापन---

बांसुरी के उपाय: बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक है। मासिक जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को घर में रखने से घर में मन शांत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 23, 2024 12:05 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola