Masik Kalashtami 2024: महादेव के भक्तों के लिए कालाष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन काल भैरव की विशेषतौर पर आराधना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार कालाष्टमी बेहद शुभ है, क्योंकि इस बार ये पर्व आषाढ़ माह में मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन किए गए उपाय और पूजा विधि का विशेष फल प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं मासिक कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं।
मासिक कालाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 28 जून 2024 को दोपहर 04:27 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 29 जून को दोपहर 02:19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मासिक कालाष्टमी का व्रत 28 जून 2024 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी के दिन महादेव भगवान के उग्र स्वरूप काल भैरव की उपासना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।
ये भी पढ़ें- मंगल पर शनि दृष्टि के कारण इस राशि के जीवन पर मंडराया संकट! जानें बचाव के उपाय
काल भैरव की पूजा विधि
- मासिक कालाष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में नहाने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद काल भैरव को समर्पित मंदिर जाएं। वहां जाकर बाबा की उपासना करें।
- उन्हें खीर, जलेबी या गुलगुले यानी मीठे पुए का भोग लगाएं।
- बाबा के सामने घी का दीपक जलाएं। इस दौरान काल भैरव मंत्र का जाप करें।
- अंत में बाबा की आरती करें।
मासिक कालाष्टमी के उपाय
- मासिक कालाष्टमी के दिन काल भैरव का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें मीठी रोटी का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी और परिवार में सुख-शांति व धन-धान्य का वास होगा।
- धन की कमी से छुटकारा पाने के लिए मंदिर जाकर काल भैरव की पूजा करें। साथ ही कालाष्टमी के दिन बाबा को काजल और कपूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके आसपास सकारात्मकता का वास होगा। साथ ही आपके जीवन में आ रही परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।
- मासिक कालाष्टमी के दिन पापड़, गुलगुले यानी मीठे पुए या पकौड़े का दान करना शुभ होता है। इससे भैरव बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- जून में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब? जानें तिथि और लड्डू गोपाल की पूजन विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines