Marriage Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति, पित्र दोष, मांगलिक दोष, या किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा की वजह से विवाह में अड़चन आती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुंडली में सब कुछ ठीक होने के बावजूद शादी नहीं हो पाती या रिश्ता टिकता नहीं है। तो आज हम आपको ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार दो अचूक उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपके घर में भी जल्दी शहनाई बजेगी और आपकी किस्मत भी बदल जाएगी।
शादी वाले घर से हल्दी लाकर करें ये प्रयोग
- सबसे पहले आप किसी शादी वाले घर जाएं।
- वहां जाकर हल्दी और मेहंदी का फंक्शन जरूर अटेंड करें।
- जब दूल्हा या दुल्हन को हल्दी लगाई जा रही हो उस समय उपस्थित रहें।
- हल्दी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद जो हल्दी बच जाए उसमें से थोड़ी-सी हल्दी लेकर अपने घर ले आएं।
- इस हल्दी को एक कटोरी में रखकर फ्रिज में रख दें।
- फिर हर मंगलवार को फ्रिज में रखी इस हल्दी को निकालें और एक बाल्टी पानी में थोड़ा-सा मिलाएं।
- तीन मंगलवार तक इसी हल्दी वाले पानी से स्नान करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय आपकी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा और विवाह का योग बनाएगा।
हल्दी लगने वाली जगह पर बैठे
- किसी शादी वाले घर में हल्दी का कार्यक्रम हो तो उसमें जरूर जाएं।
- जब दूल्हा या दुल्हन को हल्दी लगाई जा रही हो उसी जगह कम से कम 5 से 10 मिनट बैठे।
- वहां की शुभ ऊर्जा को अपने अंदर ध्यानपूर्वक ग्रहण करें।
ज्योतिष के अनुसार, विवाह के समय की ऊर्जा बहुत शक्तिशाली होती है। ऐसे वातावरण में बैठने से आपके चारों ओर मौजूद बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और विवाह का योग बनने लगता है।
ये भी पढ़ें-प्यार में दिमाग लगाती हैं ये 4 राशियां, हर चीज में रहती हैं प्रैक्टिकल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
39 mins agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
15 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
19 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
20 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
21 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
23 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines