Margashirsha Purnima Upay 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा का खास महत्व है, जिस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण, विष्णु जी और चंद्र देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद जातकों को दान और किसी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपायों करने से साधक को मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है।
चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करने वाले तीन ऐसे उपायों के बारे में, जिन्हें करने से आप देवी-देवताओं से मनचाहा वर प्राप्त कर सकते हैं।
साल की आखिरी पूर्णिमा कब है?
साल 2024 और दिसंबर माह की आखिरी पूर्णिमा का व्रत मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर 2024 को दोपहर 04:58 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को दोपहर 02:31 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के आधार पर इस साल 15 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाएगी। लेकिन व्रत आज यानी 14 दिसंबर को रखा जाएगा, क्योंकि इसी दिन पूर्णिमा का चांद दिखाई देगा। जबकि 15 दिसंबर को स्नान और दान की पूर्णिमा है।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के दो शुभ मुहूर्त हैं। 15 दिसंबर को प्रात: काल 05:17 मिनट से लेकर सुबह 06:12 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त है। ब्रह्म मुहूर्त के अलावा इस दिन सुबह 11:56 मिनट से लेकर दोपहर 12:37 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त दोनों में ही पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: दिसंबर में 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! बुध के नक्षत्र में चंद्र ने किया गोचर
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के 3 अचूक उपाय
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें। उसमें जल और कच्चा दूध अर्पित करें। पौधे पर लाल रंग का कलावा बांधें। शाम के समय पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपको देवी तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे घर में अन्न, सुख, समृद्धि, खुशहाली और धन का आगमन होगा।
- पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत रखने के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा करें। पूजन के दौरान ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही देवता को दीप-धूप, फूल, फल और नैवेद्य आदि अर्पित करें। शाम के समय घर में सत्यनारायण कथा का आयोजन करवाएं। इस उपाय से आपको भगवान सत्यनारायण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
- यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शंख की पूजा करें। शंख में जल भरकर उससे विष्णु जी की मूर्ति का अभिषेक करें। इस दौरान गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें। पूजा के बाद शंख के जल का पूरे घर में छिड़काव करें। इससे आपके घर का वास्तु सही होगा। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: दिसंबर में 3 राशियों पर कहर बरपाएंगे सूर्य! बुध के नक्षत्र में किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
18 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines