Margashirsha Purnima 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन का खास महत्व है। इस साल 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान सत्यनारायण, लक्ष्मी-नारायण जी और चंद्र देव की पूजा करता है, तो उसे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशी, सुख, शांति, धन, वैभव और यश आदि सकारात्मकता का आगमन होता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति देवी-देवताओं से मनचाहा वर पाना चाहता है, तो उसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ अचूक उपाय करने चाहिए। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। खासतौर पर धन की प्राप्ति हो सकती है।
मेष राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक लक्ष्मी-नारायण जी की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा करने के बाद जरूरतमंद लोगों को गुड़ का दान करें। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: दिसंबर में 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! बुध के नक्षत्र में चंद्र ने किया गोचर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो वो इस शुभ दिन विष्णु जी के 12 नामों का जाप करें। साथ ही उन्हें पीले फूल अर्पित करें। संध्या के समय उन फूलों को बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा और घर में खुशियों का आगमन होगा।
मिथुन राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातक यदि सच्चे मन से गीता का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें लक्ष्मी-नारायण जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सफलता के नए रास्ते खुलेंगे और घर में खुशी, सुख, समृद्धि और धन का वास होगा।
कर्क राशि
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
सिंह राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ दिन देवी भगवती की पूजा करें। उन्हें लाल चन्दन, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। इससे आपके जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा।
कन्या राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक लक्ष्मी-नारायण जी की विधिपूर्वक पूजा करें। कृष्ण जी को वैजयंती माला अर्पित करें। इससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी।
तुला राशि
यदि आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, तो इस शुभ दिन अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद विष्णु जी का आव्हान करें। इससे आपके घर का वास्तु सही होगा। साथ ही रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
वृश्चिक राशि
पूर्णिमा के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल डालकर उससे कृष्ण जी का अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए जरूरतमंद जातकों को गेहूं का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस उपाय से आपके घर में खुशियों का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
पूर्णिमा के दिन मकर राशि के जातक यदि जरूरतमंद जातकों को अन्न का दान करते हैं, तो इससे उन्हें देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में बरकत बनी रहेगी।
कुंभ राशि
पैसों की तंगी, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुंभ राशि के जातक इस शुभ दिन चंद्र देव की पूजा करें। रात में चांद की रोशनी में चंद्र देव को दूध से अर्घ्य दें। इस दौरान ‘ऊँ सोमाय नमः’ मंत्र का 3 से 5 बार जाप करें।
मीन राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मीन राशि के जातक यदि सच्चे मन से श्रीहरि की पूजा करते हैं, तो इससे उनके घर में खुशियों का आगमन होगा। पूजा करने के साथ-साथ श्रीहरि को एक नारियल भी जरूर अर्पित करें। इससे आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: दिसंबर में 3 राशियों पर कहर बरपाएंगे सूर्य! बुध के नक्षत्र में किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
16 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
17 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
22 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines