Margashirsha Month 2025 Festival List: शुरू होने वाला है हिंदू कैलेंडर का नौवां माह मार्गशीर्ष, यहां देखें इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट

Margashirsha Month 2025: मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर 2025 दिन गुरुवार से हो रही है. इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस महीने कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. आप यहां मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार की लिस्ट देख सकते हैं.

Margashirsha Month 2025 Festival List

Margashirsha Festival List: मार्गशीर्ष महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है. मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर 2025 को हो रही है. 04 दिसंबर 2025, गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ महीने का समापन हो जाएगा. अगले दिन पौष माह की शुरुआत होगी. इस महीने को अगहन के नाम से भी जानते हैं. यह महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा को समर्पित है. इस महीने भगवान श्री कृष्ण की विशेष साधना और आराधना की जाती है. यह महीना सभी महीनों में शीर्ष माना जाता है. मार्गशीर्ष महीीने के महत्व को बताने के लिए कहा जाता है कि – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, इसका अर्थ है मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. मार्गशीर्ष महीने में कई सारे व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं आप यहां लिस्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट (Margashirsha Month 2025 Festival List)

6 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष मास शुरू
7 नवंबर, शुक्रवार – रोहिणी व्रत
8 नवंबर, शनिवार – संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर, बुधवार – कालभैरव जयंती
15 नवंब, शनिवार – उत्पन्ना एकादशी

विज्ञापन

16 नवंबर, रविवार – वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर, शुक्रवार – चंद्र दर्शन
25 नवंबर, मंगलवार – विवाह पंचमी
26 नवंबर, बुधवार – स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी

विज्ञापन

28 नवंबर, शुक्रवार – दुर्गाष्टमी व्रत
1 दिसंबर, सोमवार – मोक्षदा एकादशी, गुरुवायुर एकादशी, गीता जयन्ती
2 दिसंबर, मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी
4 दिसंबर, गुरुवार – अन्नपूर्णा जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयन्ती

4 दिसंबर, दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष महीने की समापन हो जाएगा. इसके बाद अगले दिन 5 दिसंबर, शुक्रवार को पौष माह की शुरुआत हो जाएगी. पौष महीना हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ