---विज्ञापन---

Religion angle-right

Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में करें ये 7 उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

Margashirsha Month 2024: स्कंदपुराण के अनुसार, मार्गशीर्ष यानी अगहन का महीना भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने श्रेष्ठ महीना है। इस महीने में कुछ खास लेकिन आसान उपायों से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा पायी जा सकती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Margashirsha Month 2024: 16 नवंबर, 2024 को वृश्चिक संक्रांति के साथ मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो गई। यह अगहन महीना के नाम से अधिक पॉपुलर है। यह माह भगवान श्रीकृष्ण को सबसे अधिक प्रिय है। अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए उन्होंने कहा है कि ‘मासानाम् मार्गशीर्षोऽहम्’ अर्थात् ‘मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं’। इस साल यह माह 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद पौष महीने की शुरुआत होगी।

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन माह का अत्यधिक महत्व है। स्कंदपुराण और पद्मपुराण के अनुसार, अगहन का महीना भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने श्रेष्ठ महीना है। इस महीने में कुछ खास लेकिन आसान उपायों से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा पायी जा सकती है। पुराणों में वर्णन किए गए 7 आसान लेकिन प्रभावकारी उपाय यहां बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर लाभ उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

मार्गशीर्ष (अगहन) माह के प्रभावशाली उपाय

1- स्कंदपुराण के अनुसार, इस मास में जो साधक और भक्त भगवान के पास घी का दीपक जलाते हैं, वे करोड़ों कल्पों तक स्वर्ग में निवास करते हैं। मान्यता है कि इससे जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है और इस जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

2- भागवत पुराण में बताया गया है कि भगवान को तुलसी बेहद प्रिय है। इस महीने में जो साधक तुलसी की लकड़ी को घिस कर भगवान को तिलक लगाते हैं, वे सौ जन्मों के पापों से मुक्त जाते हैं और इस जन्म में उचित उपायों से अपार धन कमाते हैं।

3- इस महीने में जो साधक तुलसी की मंजरी सहित भगवान की आराधना करते हैं, वे सौ जन्मों तक मोक्ष के भागी होते हैं। साथ इस जन्म में सौभाग्य धन से कभी वंचित नहीं होते हैं।

---विज्ञापन---

4- इस माह में भगवान का अभिषेक शहद से करने पर व्यक्ति स्वर्ग में निवास करता है। यदि उसका पृथ्वी पर फिर जन्म होता है, तो वह राजाओं के जैसी जिंदगी जीता है यानी महाधनवान होता है।

5- अगहन माह में भगवान का अभिषेक और स्नान दूध से अवश्य करवाना चाहिए। इससे बड़े से बड़ा पाप भी कट जाता है। यदि दुग्धाभिषेक के समय शंख की ध्वनि यानी शंख बजाया जाए तो पितरों को स्वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

6- पूजन के समय ऐकिक उपचार में प्रत्येक बार घंटी बजाने से सौ चान्द्रायण व्रत करने का फल मिलता है। ऐकिक उपचार में घंटी बजाने का मतलब है कि तिलक लगाएं तब भी घंटी बजाएं, पुष्प चढ़ाएं तब भी घंटी बजाएं, वस्त्र या भोग अर्पित करें तब भी घंटी बजाएं यानी हर पूजन क्रिया पर घंटी बजाएं।

7- पुराणों के अनुसार, अगहन माह में भगवद्गीता का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है। इस माह में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप प्रतिदिन करने जीवन के हर बाधाएं दूर होती हैं, जीवन में साहस और विवेक का संचार होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2024 06:41 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola