---विज्ञापन---

Margashirsha Amavasya पर होगा 12 राशियों का भाग्योदय! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Margashirsha Amavasya 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सच्चे मन से दान करता है, तो उसे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशी, धन, वैभव, सुख और शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

Margashirsha Amavasya 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, शिव जी, मां गंगा और चंद्र देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ प्रात: काल में किसी पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना लाभदायक होता है। अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 1 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन राशि अनुसार व्यक्ति को किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक यदि ऊनी वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे उनकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अमावस्या तिथि के दिन यदि चावल का दान कर सकते हैं, तो इससे उनके सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होगा।

मिथुन राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातक यदि हरे रंग के वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन यदि चीनी का दान करते हैं, तो उन्हें ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, राजा के समान जिएंगे जिंदगी!

---विज्ञापन---

सिंह राशि

लाल रंग के वस्त्रों का दान करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे जातकों के बल में वृद्धि होगी। साथ ही घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कन्या राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जरूरतमंद जातकों को साबुत उड़द का दान करें। इससे आपको ग्रह दोष से छुटकारा मिलेगा, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुला राशि के जातक यदि चावल का दान करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सुख और वैभव का वास होगा।

वृश्चिक राशि

गुड़ का दान करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इस उपाय से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन धनु राशि के जातक यदि शहद का दान करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही धन और संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो वो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जरूरतमंद जातकों को तिल का दान करें। इससे आपके ग्रह शांत होंगे और जीवन में कामयाबी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए कुंभ राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन काली उड़द का दान करें।

मीन राशि

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मीन राशि के जातक यदि केले का दान करते हैं, तो इससे उन्हें ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। साथ ही धन और संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 09:44 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola