---विज्ञापन---

Religion

महागौरी के ये 5 मंत्र, हर विपत्ति और परेशानी का करेंगे अंत!

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माता महागौरी का पूजन किया जाता है। माता महागौरी भगवान शिव की पत्नी हैं। मान्यता है कि माता के कुछ मंत्रों का जाप अगर कोई मनुष्य करता है तो संसार की कोई भी शक्ति उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है।

महागौरी माता दुर्गा का 8वां स्वरूप हैं। इसके साथ ही मां भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं। माता महागौरी का पूजन नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन किया जाता है। मां के इस स्वरूप की कृपा से व्यक्ति अलौकिक सिद्धियों का मालिक बन सकता है। महागौरी की साधना कठिन से कठिन कार्य को भी सफल बनाती है।

शास्त्रों में माता महागौरी के कुछ मंत्र बताए गए हैं। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप मात्र करने से जीवन की हर परेशानी और समस्या से मुक्ति मिल जाती हैं। माता महागौरी के इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। माता का यह स्वरूप अत्यंत सौम्य व सरल है। इस कारण मां का पूजन आध्यात्मिक उन्नति भी देता है। आइए जानते हैं कि माता के किन मंत्रों का जाप करें।

---विज्ञापन---

सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें ये मंत्र

ॐ सौभाग्यदायिनी महागौर्यै नमः

महागौरी के इस मंत्र को जपने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही परिवार में सुख शांति आती है। अगर संतान के सुख से वंचित हैं तो इस मंत्र का जाप संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी करता है।

---विज्ञापन---

रोगमुक्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप

ॐ महागौर्यै दुरितनाशिनी नमः

यह मंत्र जीवन से दुख, दरिद्रता, रोग और दुर्भाग्य को दूर करता है। इसका नियमित जाप नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देता है और शरीर व मन को शक्ति प्रदान करता है।

---विज्ञापन---

धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप

ॐ सौभाग्यदायिनी महागौर्यै नमः

धन, सुख-समृद्धि, और गृह लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है। इसे रोज सुबह स्नान करके शांत मन से 108 बार जपने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और घर में सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।

---विज्ञापन---

वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

ॐ नमः चन्द्रवदने महागौर्यै नमः

इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है।

---विज्ञापन---

माता गौरी की प्राप्त होगी कृपा

या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

माता के इस मंत्र का जाप करने से महागौरी माता की कृपा प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 8 वर्ष की उम्र में हुआ था पूर्वजन्म का ज्ञान, जानिए पार्वती कैसे बनीं महागौरी?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 12:20 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola