Mangalwar Daan Niyam: हनुमान जी को संकटमोचन माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से बच सकता है. जहां कुछ लोग बजरंगबली की पूजा कर उन्हें खुश करते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो उन्हें विभिन्न पूजा सामग्री अर्पित करके प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन दान करने का भी विधान है, जिससे न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव भी जीवन पर पड़ना शुरू हो जाता है. चलिए अब जानते हैं मंगलवार को दान करने से जुड़े नियमों के बारे में.
मंगलवार को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन नुकीली चीजें, झाड़ू, तामसिक भोजन, पुराने या फटे हुए कपड़े, लोहे का सामान, काले रंग की चीजें, पैसे, मूंग की दाल, संपत्ति, नीले रंग की चीजें और खराब भोजन आदि का दान नहीं करना चाहिए. यदि मंगलवार को आप इनमें से किसी भी एक चीज का दान करते हैं तो आपको हनुमान जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.
मंगलवार को किन चीजों का दान करें?
शास्त्रों में बताया गया है कि मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू, गेहूं का आटा, बूंदी के लड्डू, चने की दाल, भुने हुए चने, चावल, अरहर की दाल, दलिया, देसी घी, शहद, बताशे, मिश्री, दूध, जलेबी, मीठी रोटी, मखाने, बादाम, लाल रंग के कपड़े, नारियल, नारंगी रंग के वस्त्र, धोती, मौली, किशमिश, केसरिया रंग के कपड़े और तरबूज का दान करना शुभ होता है.
ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
मंगलवार को दान करने से जुड़े नियम
- बिना मन से या किसी के कहने पर दान न करें.
- दिखावे के लिए दान न करें.
- अपने हाथ से ही दान करें.
- जरूरतमंद लोगों को ही दान दें.
- अहसान जताने के लिए दान न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
14 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines