Mangalwar Daan Niyam: मंगलवार को क्या दान करें और क्या नहीं? जानें हनुमान जी के दिन के खास नियम

Mangalwar Daan Niyam: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, जिस दिन दान करना शुभ होता है. हालांकि, दान से जुड़े कई नियम भी हैं, जिन्हें अनदेखा करने से पुण्य की जगह पाप लग सकता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि मंगलवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और किनका नहीं. साथ ही आप दान से जुड़े कई विभिन्न नियमों के बारे में जानेंगे.

Mangalwar Daan Niyam

Credit- Meta AI

Mangalwar Daan Niyam: हनुमान जी को संकटमोचन माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से बच सकता है. जहां कुछ लोग बजरंगबली की पूजा कर उन्हें खुश करते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो उन्हें विभिन्न पूजा सामग्री अर्पित करके प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन दान करने का भी विधान है, जिससे न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव भी जीवन पर पड़ना शुरू हो जाता है. चलिए अब जानते हैं मंगलवार को दान करने से जुड़े नियमों के बारे में.

विज्ञापन

मंगलवार को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन नुकीली चीजें, झाड़ू, तामसिक भोजन, पुराने या फटे हुए कपड़े, लोहे का सामान, काले रंग की चीजें, पैसे, मूंग की दाल, संपत्ति, नीले रंग की चीजें और खराब भोजन आदि का दान नहीं करना चाहिए. यदि मंगलवार को आप इनमें से किसी भी एक चीज का दान करते हैं तो आपको हनुमान जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मंगलवार को किन चीजों का दान करें?

शास्त्रों में बताया गया है कि मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू, गेहूं का आटा, बूंदी के लड्डू, चने की दाल, भुने हुए चने, चावल, अरहर की दाल, दलिया, देसी घी, शहद, बताशे, मिश्री, दूध, जलेबी, मीठी रोटी, मखाने, बादाम, लाल रंग के कपड़े, नारियल, नारंगी रंग के वस्त्र, धोती, मौली, किशमिश, केसरिया रंग के कपड़े और तरबूज का दान करना शुभ होता है.

विज्ञापन

मंगलवार को दान करने से जुड़े नियम

  • बिना मन से या किसी के कहने पर दान न करें.
  • दिखावे के लिए दान न करें.
  • अपने हाथ से ही दान करें.
  • जरूरतमंद लोगों को ही दान दें.
  • अहसान जताने के लिए दान न करें.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ