मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का होता है। इस दिन पर मंगल ग्रह का ही शासन होता है, यही कारण है कि मंगलवार को जन्म लेने वालों के जीवन में मंगल ग्रह को असर सबसे अधिक होता है। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है।
जब भी कोई व्यक्ति जन्म लेता है तो उस समय ग्रहों और नक्षत्रों की पोजीशन से उसकी लाइफ में होने वाली घटनाओं का एक अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी प्रकार उस व्यक्ति जन्म का दिन भी उसके काफी कुछ राज खोलता है। मुहूर्त चिंतामणि और कालविवेक जैसे ग्रंथों में जन्म के दिन (वार) का व्यक्ति की प्रवृत्ति और जीवन पर असर बताया गया है।आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन जन्म लेने वालों का नेचर और फ्यूचर कैसा होता है।
रिस्क लेने में होते हैं माहिर
मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले लोग बहुत ही ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। ये कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा से ही तत्पर रहते हैं।
इनमें रिस्क लेने की अद्भुत क्षमता होती है। इनका स्वभाव जिज्ञासु किस्म का होता है। इस कारण इनके पास कई चीजों का ज्ञान होता है।
कभी नहीं करते हैं टाइम पास
मंगलवार को जन्म लेने वाले लोगों को बैठकर टाइमपास करना अच्छा नहीं लगता है। इनके अंदर हर काम को पूरे जोश और पैशन से करने का नेचर होता है।
स्ट्रॉन्ग माइंडसेट और लीडरशिप वाला एटीट्यूड
इन लोगों का कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई होता है। चाहे स्कूल हो या ऑफिस हो अथवा लाइफ के बड़े फैसले लेने हों, ये लोग खुद ही डिसीजन लेते हैं और उस पर टिके रहते हैं। किसी की बातों में आकर बहकना इनकी फितरत नहीं होती है।
इनको गुस्सा थोड़ा जल्दी आता है लेकिन ये गुस्सा पर्सनल नहीं होता, बल्कि किसी काम को लेकर इनकी सीरियसनेस की निशानी होता है। हालांकि इनका गुस्सा ज्यादा देर टिकता भी नहीं है।
लॉयल्टी में रहते हैं सबसे आगे
मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। रिलेशनशिप में लॉयल होते हैं और अपने पार्टनर की इज्जत करते हैं लेकिन अगर उन्हें लगे कि सामने वाला फेक है या धोखा दे रहा है, तो ये उससे तुरंत दूरी भी बना लेते हैं।
ये लोग अपने रिश्तों में पूरी तरह समर्पित रहते हैं, लेकिन बदले में ईमानदारी और केयर भी चाहते हैं । कभी-कभी थोड़ा पजेसिव भी हो सकते हैं, लेकिन वो सिर्फ इसलिए क्योंकि ये जिनको प्यार करते हैं उनसे बहुत जुड़े हुए होते हैं।
इन फील्ड्स में बनाते हैं करियर
ये लोग करियर भी ऐसा चुनते हैं, जहां फील्डवर्क, लीडरशिप या कोई रिस्क हो। ये लोग अधिकतर आर्मी, पुलिस, डिफेंस, इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड, एडवेंचर ट्रैवल, फायरफाइटिंग, एथलीट, बिजनेस या स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स, फिटनेस ट्रेनिंग आदि फील्ड्स में देखे जाते हैं।
कैसी होती है हेल्थ?
इनकी बॉडी टाइप भी एक्टिव और स्ट्रॉन्ग होती है। एक्सरसाइज, वर्कआउट या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में ये लोग आगे रहते हैं। अगर ये बहुत ज्यादा गुस्से में रहें या ओवरवर्क करें तो ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या बॉडी पेन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इन्हें वर्क और रेस्ट का बैलेंस बनाकर चलना चाहिए।
रखनी चाहिए ये सावधानियां
- इनको गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए।
- इनको हर समय रिस्क नहीं लेना चाहिए। सोच समझकर फैसले लेने चाहिए।
- रिलेशनशिप में ट्रस्ट जरूर करें। शक की वजह से खुद को डिस्टर्ब न करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का सच होगा हर सपना, 25 अप्रैल को मीन राशि में चंद्रमा के गोचर से चमकेगी किस्मत!
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
13 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines