Mangalwar ke Upay: मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 3 काम, बिगड़ जाएंगे सेनापति मंगल

Mangalwar ke Upay: मंगलवार का दिन ग्रह मंगल और हनुमान जी से जुड़ा बेहद खास दिन माना गया है. यदि इस दिन अशुभ कार्यों से बचा जाए, तो जीवन संतुलित और लाभकारी होता है. आइए जानते हैं, इस दिन कौन-से काम टालने चाहिए और क्यों?

Hanuman ji

Mangalwar ke Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता या ग्रह को समर्पित होता है. मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़ा है. यह दिन जितना शुभ है, उतना ही सावधानी मांगता है. छोटी-सी गलती भी जीवन में बड़े नकारात्मक प्रभाव ला सकती है. आइए जानते हैं मंगलवार का महत्व और इस दिन कौन-से काम टालने चाहिए?

विज्ञापन

हनुमान जी और मंगल ग्रह का महत्व

मंगलवार को भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है. उन्हें संकटमोचन, बल, बुद्धि और साहस का प्रतीक माना जाता है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन मंगल ग्रह का भी है. मंगल ग्रह को ‘सेनापति ग्रह’ कहा जाता है. यह ऊर्जा, उत्साह और पराक्रम का कारक है.

विज्ञापन

अगर मंगल ग्रह शुभ स्थिति में है तो व्यक्ति निडर, साहसी और सफल होता है. लेकिन पीड़ित मंगल व्यक्ति के जीवन में दुर्घटनाएं, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है. इसलिए मंगलवार को ध्यान से कार्य करना आवश्यक है.

मंगलवार को न करें ये 3 काम

हिन्दू धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र की पुस्तकों में मंगलवार को 3 काम न करने का सुझाव दिया गया है, ताकि भगवान हनुमान और मंगलदेव प्रसन्न रहें. आइए जानते हैं, क्या हैं ये 3 काम?

विज्ञापन

कर्ज लेना या देना

इस दिन पैसे का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है. नया कर्ज लेना नुकसानदेह हो सकता है और उधार दिया गया पैसा वापस नहीं मिल पाता. अगर कर्ज चुका रहे हैं तो यह दिन शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

तामसिक भोजन और शराब का सेवन

मांस, मछली, अंडे या शराब का सेवन मंगल की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. इससे परिवार में झगड़े और मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं. सात्विक भोजन ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित रखता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.

बाल और नाखून काटना

मंगलवार को बाल, दाढ़ी या नाखून काटना अशुभ माना जाता है. इससे स्वास्थ्य और आयु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. रक्त संबंधी परेशानियां और अचानक संकट इस दिन अधिक हो सकते हैं.

विज्ञापन

मंगल को प्रसन्न करने के उपाय

  • हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ: हर मंगलवार नियमित रूप से करें.
  • दान करें: लाल मसूर, गुड़ या लाल वस्त्र का दान मंगल ग्रह को शांत करता है.
  • बंदरों को भोजन कराएँ: गुड़ और चना खिलाने से मंगल और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: Gemstone Astrological Rules: रत्न की अंगूठी हरदम पहने रहना कितना अनिवार्य है, क्या बार बार न उतारने से होता है नुकसान; जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ