Mandir Guptdaan Tips: मंदिर में गुप्तदान की इन 3 वस्तुओं से खुलता है भाग्य और सफलता का रास्ता

Mandir Guptdaan Tips: मंदिर में गुप्तदान नकारात्मकता दूर कर भाग्य खोलता है और सफलता लाता है और बिना दिखावे किए गए 3 वस्तुओं के दान जीवन में स्थिरता, धन, सुख-समृद्धि और खुशियां लाते हैं. आइए जानते हैं, ये 3 शुभ वस्तुएं क्या हैं?

Mandir-Guptdaan-Tips
विज्ञापन

Mandir Guptdaan Tips: हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है. खासतौर पर जब यह दान गुप्त रूप से किया जाता है. गुप्तदान का मतलब है कि बिना किसी को बताये या दिखावे के, भगवान के लिए कुछ देना. शास्त्रों के अनुसार ऐसा दान करने से इसके फल दोगुने मिलते हैं. यह न सिर्फ मानसिक संतोष देता है बल्कि जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव लाता है. आइए जानते हैं, मंदिर में कौन-सी 3 चीजें गुप्त रूप से दान में देने से भाग्य और सफलता का रास्ता खुलता है?

दिया जलाने के लिए माचिस

माचिस का दान विशेष रूप से हनुमान मंदिर में करना लाभकारी माना गया है. मंगलवार और शनिवार का दिन इसके लिए सबसे अच्छा है. माचिस का गुप्तदान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है. साथ ही यह दान मंगल ग्रह को मजबूत बनाता है. जब मंगल मजबूत होता है तो जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुलते हैं. यह छोटी सी चीज़ आपकी जिंदगी में बड़ी खुशियाँ और सफलता ला सकती है.

विज्ञापन

मंदिर में आसन का दान

मंदिर में बैठने के लिए आसन का दान करना भी बहुत पुण्यकारी माना गया है. ऐसा करने से जो व्यक्ति उस आसन पर बैठकर पूजा करता है, उसका पुण्य आपको भी मिलता है. इससे जीवन में स्थिरता आती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, उनके लिए गुरुवार का दिन इस दान के लिए उपयुक्त है. आसन का यह दान आपको मानसिक शांति और जीवन में संतुलन भी देता है.

जल अर्पित करने के लिए लोटा

शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए लोटे का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप किसी मंदिर में जाकर लोटे का गुप्तदान करते हैं, तो भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. यह दान आपकी मनोकामनाएँ पूरी करने में मदद करता है. साथ ही यह सुख-समृद्धि और शांति का मार्ग खोलता है. छोटे लोटे का दान भी बड़ा असर डाल सकता है.

विज्ञापन

गुप्तदान का महत्व

गुप्तदान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे करते समय अहंकार या दिखावा नहीं होता. यह सीधे भगवान की भक्ति और आपकी निष्ठा को दर्शाता है. छोटे-छोटे दान जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव लाते हैं. यह न केवल आपकी समस्याओं को कम करता है बल्कि आपकी मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है.

मंदिर में इन तीन छोटे लेकिन प्रभावशाली वस्तुओं का दान करने से भाग्य खुलता है और सफलता के रास्ते स्वतः साफ होते हैं. इसलिए छोटी-सी भेंट भी बड़े फल दे सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ