Makar Sankranti Vastu Tips: मकर संक्रांति पर घर लाएं ये 5 वस्तुएं, चमक उठेगी किस्मत

Makar Sankranti Vastu Tips: मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, जिसका संबंध नई शुरुआत और सौभाग्य से जुड़ा है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए छोटे वास्तु उपाय बड़ा फल देते हैं. आइए जानते हैं, इस अवसर पर कौन-सी 5 वस्तुएं घर लाने से किस्मत दोनों चमक सकती हैं?

Makar-Sankranti-Vastu-Tips

Makar Sankranti Vastu Tips: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का उत्सव है. यह दिन नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में शुभ बदलाव का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े परिणाम दे सकते हैं. इस पर्व को समृद्धि, सौभाग्य और उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. विशेष रूप से यदि मकर संक्रांति पर वास्तु से जुड़ी कुछ शुभ वस्तुएं घर लाई जाएं, तो रुकी हुई किस्मत भी चमक सकती है. आइए जानते हैं, वे 5 वस्तुएं कौन-सी हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन घर लाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है?

विज्ञापन

तांबे का लोटा

मकर संक्रांति सूर्य देव का पर्व है और तांबा उनकी प्रिय धातु मानी जाती है. इस दिन नया तांबे का लोटा घर लाना शुभ होता है. इससे सूर्य को जल अर्पित करने से आत्मबल बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलती है. पूजा स्थान में तांबे का लोटा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

काले तिल

शास्त्रों में काले तिल को शुद्धि और रक्षा का प्रतीक बताया गया है. मकर संक्रांति पर काले तिल घर लाकर स्नान जल में मिलाना या उनका दान करना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और मानसिक शांति मिलती है. तिल से बने व्यंजन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं.

विज्ञापन

गुड़

गुड़ को सूर्य का कारक माना जाता है. मकर संक्रांति पर गुड़ घर लाने और उसका दान करने से जीवन में मिठास आती है. इससे पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में मधुरता बढ़ती है. साथ ही आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में भी गुड़ को सहायक माना जाता है.

मैन्डरिन डक का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मैन्डरिन डक का जोड़ा प्रेम, विश्वास और दांपत्य सुख का प्रतीक है. मकर संक्रांति के दिन इसे घर लाने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है. इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

गोल्डन कछुआ

वास्तु में कछुए को दीर्घायु, धैर्य और प्रगति का प्रतीक माना गया है. गोल्डन कछुआ करियर और व्यवसाय में उन्नति के लिए शुभ होता है. मकर संक्रांति पर इसे घर या कार्यस्थल पर रखने से नए अवसर मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं और स्थिरता आती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ