Makar Sankranti-Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: मकर संक्रांति पर खिचड़ी नहीं ये चीजें खाएं और करें इन चीजों का दान, मिलेगा षटतिला एकादशी की पूजा का फल

Makar Sankranti Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: मकर संक्रांति पर कुल 20 साल बाद षटतिला एकादशी का संयोग बन रहा है, जिस कारण लोगों के मन में पूजा व व्रत से जुड़े कई नियमों को लेकर दुविधा है. चलिए आपकी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों को खाएं और किन्हें खाने से बचें?

Makar Sankranti Shattila Ekadashi 2026 Sanyog

Credit- AI Gemini

Makar Sankranti Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: सनातन धर्म के लोगों के लिए मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के व्रत दोनों का ही खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन विष्णु जी को समर्पित षटतिला एकादशी के व्रत का संयोग भी बन रहा है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. साथ ही घर में चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, जिसे खाना और उसका दान करना शुभ होता है. लेकिन षटतिला एकादशी पर चावल खाना वर्जित (मना) है. ऐसे में मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाना शुभ नहीं रहेगा.

विज्ञापन

यदि आप ऐसा करते हैं तो न सिर्फ आपको पाप लगेगा, बल्कि षटतिला एकादशी व्रत की पूजा का भी फल नहीं मिलेगा. हालांकि, खिचड़ी की जगह कुछ और चीजें आप इस पावन दिन खा व दान कर सकते हैं.

विज्ञापन

मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या न खाएं?

इस बार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर चावल, अनाज, प्याज, नमक, लहसुन और दालों को खाने से बचें. इसके अलावा कोई भी तामसिक चीज का सेवन न करें. साथ ही खाना बनाने के लिए तिल के तेल, सरसों के तेल, कैनोला के तेल और सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल न करें. इससे न सिर्फ विष्णु जी आपसे नाराज हो सकते हैं, बल्कि षटतिला एकादशी पूजा का भी फल नहीं मिलेगा.

मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या खाएं?

मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर आप तिल, गुड़, मूंगफली, मौसमी फल, मौसमी सब्जियां, साबूदाना, कुट्टू से बनी चीजें, दूध, नारियल और सिंघाड़े खा सकते हैं. इसके अलावा खाने में सेंधा नमक, घी, जैतून के तेल या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या दान न करें?

14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर अनाज (विशेषकर चावल), लोहे का सामान, नमक, तामसिक भोजन, नुकीली वस्तुएं और तेल का दान करने से बचें. इससे न सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि पाप भी लग सकता है.

विज्ञापन

मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या दान करें?

मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर आप फल, सब्जी, वस्त्र, धार्मिक वस्तु, जल, गुड़, तिल, दूध, धन, छाता, चप्पल, मूंगफली और पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ