Makar Sankranti 2026: आज 15 जनवरी को मना रहे हैं मकर संक्रांति; इस मुहूर्त में करें सूर्य की उपासना और दान, सालभर रहेंगे खुश

Makar Sankranti 2026 Today Shubh Muhurat & Astro Niyam: क्या आप भी आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं? अगर हां, तो चलिए जानते हैं स्नान-दान और सूर्य देव की पूजा के शुभ मुहूर्त और मकर संक्रांति के दिन के जरूरी नियमों के बारे में.

Makar sankranti 2026 Today Shubh Muhurat & Astro Niyam

Credit- News24 Graphics

Makar Sankranti 2026 Today Shubh Muhurat & Astro Niyam: देशभर में धूमधाम से 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया. हालांकि, कई जगह पर आज यानी 15 जनवरी 2026 को भी सूर्य देव को समर्पित मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. दरअसल, मकर संक्रांति पर सूर्योदय में स्नान और दान करना शुभ होता है. इस बार 14 जनवरी को दोपहर में 3 बजे के बाद सूर्य ग्रह का मकर राशि में गोचर हुआ है. ऐसे में आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का स्नान-दान और सूर्य उपासना की जाएगी. इसके अलावा दिनभर कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा, नहीं तो पाप लग सकता है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं आज 15 जनवरी 2026 को किस समय मकर संक्रांति का स्नान-दान और सूर्य उपासना करना शुभ रहेगा. इसके अलावा आपको मकर संक्रांति के दिन के नियमों के बारे में जानने को मिलेगा.

विज्ञापन

आज जरूर करें सूर्य देव की पूजा

आज मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और उनके मंत्रों का जाप करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी. साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. इसके अलावा सूर्य की कृपा से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है.

विज्ञापन

मकर संक्रांति की पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे तक है. आज सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे के बीच यदि आप किसी पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान और सूर्य उपासना करेंगे तो अच्छा रहेगा.

मकर संक्रांति के नियम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किसी भी व्यक्ति को देर तक नहीं सोना चाहिए. इसके अलावा बिना स्नान किए भोजन न करें. साथ ही नकारात्मक चीजों से दूर रहें और प्रकृति को क्षति न पहुंचाएं. यदि आज आप दिनभर तामसिक भोजन नहीं खाएंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

आज द्वादशी तिथि का भी बन रहा है संयोग

बता दें कि आज 15 जनवरी 2026 को द्वादशी तिथि भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वादशी तिथि पर शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है. साथ ही अन्न, तिल, चावल, दाल, कपड़े, घी, फल और जल आदि के दान से पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा आज आप खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ