Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी, प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Makar Sankranti 2026: आज मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है. इस अवसर पर प्रयागराज माघ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई. हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया.

Makar Sankranti 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: आज 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मकर संक्रांति और एकादशी का पावन दिन है. यह दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य के लिए खास होता है. मकर संक्रांति के स्नान पर लोग गंगा में स्नान करते हैं और घाटों पर दान-पुण्य करते हैं. इस साल मकर संक्रांति के अवसर पर षटतिला एकादशी का संयोग बन रहा है. आज सुबह से उत्तर प्रदेश प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.

माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से यहां भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ संगम तट पर स्नान कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए इंतजाम किये गए हैं. प्रयागराज के माघ मेले में देशभर से लोग पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं.

हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान

मकर संक्रांति और एकादशी के पावन अवसर पर भक्त उत्तराखंड हरिद्वार में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. यहां पर भक्तों की भीड़ लगी हुई है. मकर संक्रांति और एकादशी पर पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा के चलते अन्य जगहों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पर पवित्र स्नान किया. बता दें कि, मकर संक्रांति का दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ ही दान के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा का दान करना चाहिए.

विज्ञापन

इन वीडियो में आप माघ मेले में और हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देख सकते हैं. यहां लोग स्नान-दान के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ