हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Main Door Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे में एक या दो पल्ला, खुशहाली के लिए कौन सा है बेहतर, जानें

Main Door Vastu Tips: कुछ लोग घर के मेन दरवाजे पर एक पल्ला लगाते हैं, तो कुछ लोग इसे दो पल्ले का बनवाते हैं. आपको बता दें कि दरवाजे के ये पल्ले भी घर की खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित करता है. जानिए कौन सा बेहतर है विकल्प और किन गलतियों को करने से कैसे बचना चाहिए.

विज्ञापन
Main Door Vastu Tips: क्या आपके घर का मेन दरवाजा सही दिशा और पल्लों वाला है? वास्तु शास्त्र के अनुसार के जानिए एक या दो पल्ला मेन दरवाजा में कौन बढ़िया विकल्प है.

Main Door Vastu Tips: घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है. वास्तु शास्त्र में हर कमरे और कोने की दिशा का विशेष महत्व होता है. लेकिन सबसे ज्यादा असर मेन दरवाजे से पड़ता है. यही वह जगह है जिससे घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और तरक्की की ऊर्जा आती है. आइए जानते हैं कि घर के मेन दरवाजे में एक पल्ला होना चाहिए या दो पल्ला, घर-परिवार की बरकत के लिए इनमें कौन सा विकल्प बेहतरहै?

मेन दरवाजे की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में होना चाहिए. इस दिशा में बना दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.

एक या दो पल्ला: कौन-सा है बेहतर?

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. कई लोग मानते हैं कि एक पल्ला पर्याप्त है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दो पल्ले वाला मेन दरवाजा सबसे सही माना जाता है. दो पल्ले वाला दरवाजा घर में संतुलन और सुख-समृद्धि बनाए रखता है. दोनों पल्लों की लंबाई और चौड़ाई बराबर होनी चाहिए. यदि यह संतुलन नहीं होता है, तो घर में दरिद्रता और परेशानियाँ बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

ऐसे होने चाहिए दरवाजे के हैंडल और लॉक

वास्तु के अनुसार, दरवाजे का हैंडल हमेशा दाईं ओर होना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. मजबूत और सुरक्षित लॉक का होना भी जरूरी है, क्योंकि कमजोर दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हाथ की यह रेखा दिलाती है सरकारी नौकरी, जानें हथेली में इसका सही स्थान

विज्ञापन

रखें दरवाजे की बनावट और सामग्री का ध्यान

मेन दरवाजा सिर्फ दिशा और पल्लों तक सीमित नहीं होता. इसे मजबूत और सुंदर बनाना जरूरी है. लकड़ी का दरवाजा सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है. कोशिश करें कि दरवाजा खोलते-बंद करते समय आवाज न करे. ज्यादा जटिल डिज़ाइन या भारी सजावट भी वास्तु के अनुसार अनुचित मानी जाती है.

दरवाजे के रंग को न करें इग्नोर

दरवाजे का रंग भी ऊर्जा को प्रभावित करता है. हल्का रंग जैसे क्रीम, हल्का पीला या हल्का ब्राउन घर में शांति और सकारात्मकता लाता है. चमकदार या अंधेरे रंग नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

सकारात्मक ऊर्जा के लिए करें ये उपाय

  • दरवाजे के सामने क्लटर न रखें.
  • मुख्य द्वार के पास हल्का पौधा या फ्लावर पॉट रखें.
  • दरवाजे के पास छोटे दीपक या स्वागत-साइन लगाएं.
  • यदि संभव हो तो दरवाजे के पास छोटा मेटल या क्रिस्टल सजावट रखें, यह वास्तु अनुसार सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: इस रत्न को पहनते ही खुलते हैं धन और तरक्की के रास्ते, कर्ज से फौरन मिलती है राहत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola