Mahashivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि हिन्दुओं के प्रमुख पर्व में से एक है। ये दिन पूर्ण रूप से शिव जी और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस पावन दिन शिव जी और माता पार्वती की उपासना की जाती है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं। वहीं कुछ व्रत के दौरान फलाहार पर रहते हैं। लेकिन फलाहार में नमक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, क्योंकि महाशिवरात्रि व्रत में नमक खाना वर्जित होता है। महाशिवरात्रि का व्रत शाम में शिव जी की पूजा करने के बाद खोला जाता है। व्रत खोलने के लिए सात्विक भोजन किया जाता है। सात्विक भोजन में प्याज, लहसुन और मांसाहार नहीं आता है। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं पर ये समझ नहीं आ रहा कि व्रत किस चीज से खोलें। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस-किस चीजों से महाशिवरात्रि के व्रत खोल सकते हैं।
बता दें कि महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए आप फल, फ्रूट जूस, साबूदाना, दूध या खीर खा सकते हैं। आज हम आपको फ्रूट जूस, साबूदाना और खीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या पीनी चाहिए चाय या कॉफी? जानें क्या है मान्यता
फ्रूट जूस
महाशिवरात्रि का व्रत आप किसी भी जूस से खोल सकते हैं। आज हम आपको मिक्स्ड फ्रूट जूस की रेसिपी के बारे में बताएंगे। मिक्स्ड फ्रूट जूस बनाने के लिए 2 संतरा, 1 अंगूर, 1 अनार, 1/2 नींबू, चीनी, 1 सेब, काली मिर्च और पानी लें। इसके बाद सभी फ्रूट, आधा कप पानी और 1 चम्मच चीनी को मिक्सर ग्राइंडर में साथ में ग्राइंड कर लें। अब जूस को छलनी से छाने और गाढ़ा-गाढ़ा मैटर को अलग कर लें। इसके बाद जूस को एक गिलास में निकालें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाए। इसके बाद कुछ बर्फ के टुकड़े उसमें डालें। इस तरह तैयार हो गया है आपका फ्रूट जूस।
साबूदाना खीर
फ्रूट जूस के अलावा आप साबूदाना खीर से भी अपना व्रत खोल सकते हैं। साबूदाना खीर बनाने के लिए आपको 1 कप साबूदाना, 1 लीटर दूध, इलायची, बादाम और चीनी की जरूरत होगी। खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप साबूदाना को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद उसे 20 से 25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर एक भगोने में 1 लीटर दूध डालकर उसे गैस पर उबाल लें। जब दूध उबल जाए तो उसमें साबूदाना डाल लें। फिर उसे 5 से 10 तक पकाएं। जब खीर अच्छे से पक जाएं तो उसे लो गैस करके 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। फिर उसमें 1 कटोरी चीनी, 4 से 5 इलायची और 6 से 7 बादाम डालकर उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। 2 मिनट खीर को ढक कर रख दें। अब आपकी साबूदाना की खीर तैयार हो गई है।
चावल की खीर
साबूदाना की खीर के अलावा आप अपने व्रत को चावल की खीर से भी खोल सकते हैं। चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी चावल को 1 लीटर दूध में डाल कर उबाल लें। 15 से 20 मिनट तक उन्हें पकाएं। इसके बाद उसमें आधी कटोरी चीनी डालें और फिर उसे उबालें। अंत में उस पर बादाम, इलायची और काजू से गार्निशिंग कर दें।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर करें देश के प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
18 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
18 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines