Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत को खोलने के लिए ये हैं 3 हेल्दी ऑप्शन, जानें रेसिपी

Mahashivratri Vrat Recipe: अगर आप महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि व्रत का पारण किस चीज से करें। तो आज हम आपको 3 हेल्दी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर में आसानी से बना पाएंगे।

Mahashivratri Vrat Recipe
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं। वहीं कुछ व्रत के दौरान फलाहार पर रहते हैं। लेकिन फलाहार में नमक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, क्योंकि महाशिवरात्रि व्रत में नमक खाना वर्जित होता है। महाशिवरात्रि का व्रत शाम में शिव जी की पूजा करने के बाद खोला जाता है। व्रत खोलने के लिए सात्विक भोजन किया जाता है। सात्विक भोजन में प्याज, लहसुन और मांसाहार नहीं आता है। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं पर ये समझ नहीं आ रहा कि व्रत किस चीज से खोलें। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस-किस चीजों से महाशिवरात्रि के व्रत खोल सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए आप फल, फ्रूट जूस, साबूदाना, दूध या खीर खा सकते हैं। आज हम आपको फ्रूट जूस, साबूदाना और खीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

फ्रूट जूस

महाशिवरात्रि का व्रत आप किसी भी जूस से खोल सकते हैं। आज हम आपको मिक्स्ड फ्रूट जूस की रेसिपी के बारे में बताएंगे। मिक्स्ड फ्रूट जूस बनाने के लिए 2 संतरा, 1 अंगूर, 1 अनार, 1/2 नींबू, चीनी, 1 सेब, काली मिर्च और पानी लें। इसके बाद सभी फ्रूट, आधा कप पानी और 1 चम्मच चीनी को मिक्सर ग्राइंडर में साथ में ग्राइंड कर लें। अब जूस को छलनी से छाने और गाढ़ा-गाढ़ा मैटर को अलग कर लें। इसके बाद जूस को एक गिलास में निकालें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाए। इसके बाद कुछ बर्फ के टुकड़े उसमें डालें। इस तरह तैयार हो गया है आपका फ्रूट जूस।

विज्ञापन

साबूदाना खीर

फ्रूट जूस के अलावा आप साबूदाना खीर से भी अपना व्रत खोल सकते हैं। साबूदाना खीर बनाने के लिए आपको 1 कप साबूदाना, 1 लीटर दूध, इलायची, बादाम और चीनी की जरूरत होगी। खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप साबूदाना को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद उसे 20 से 25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर एक भगोने में 1 लीटर दूध डालकर उसे गैस पर उबाल लें। जब दूध उबल जाए तो उसमें साबूदाना डाल लें। फिर उसे 5 से 10 तक पकाएं। जब खीर अच्छे से पक जाएं तो उसे लो गैस करके 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। फिर उसमें 1 कटोरी चीनी, 4 से 5 इलायची और 6 से 7 बादाम डालकर उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। 2 मिनट खीर को ढक कर रख दें। अब आपकी साबूदाना की खीर तैयार हो गई है।

चावल की खीर

साबूदाना की खीर के अलावा आप अपने व्रत को चावल की खीर से भी खोल सकते हैं। चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी चावल को 1 लीटर दूध में डाल कर उबाल लें। 15 से 20 मिनट तक उन्हें पकाएं। इसके बाद उसमें आधी कटोरी चीनी डालें और फिर उसे उबालें। अंत में उस पर बादाम, इलायची और काजू से गार्निशिंग कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ