Mahashivratri Fasting Guide 2026: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही खास होता है. जो लोग किसी कारण से रोजाना महादेव की पूजा ही कर पाते हैं, वो भी महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भोलेबाबा खुश होते हैं और भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं. खासकर, अविवाहित लोग मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. इस बार 15 फरवरी 2026, वार रविवार को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. हालांकि, महाशिवरात्रि के व्रत से जुड़े कई नियम भी हैं, जिनका पालन करने पर ही पूजा का पूर्ण फल मिलता है.
यहां पर आप जान सकते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं. साथ ही आपको दिनभर अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में पता चलेगा.
महाशिवरात्रि का व्रत कैसे रखें? (mahashivratri vrat kaise rakha jata hai)
महाशिवरात्रि का व्रत 3 तरीकों से रखा जा सकता है.
- निर्जला व्रत- दिनभर न तो कुछ खा सकते हैं और न ही पानी पी सकते हैं.
- फलाहार व्रत- दिन में एक या दो बार फल खा सकते हैं.
- एकभुक्त व्रत- दिन में केवल एक बार सात्विक भोजन कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि के व्रत में कौन से फल खा सकते हैं? (mahashivratri ke vrat mein kaun kaun se fal kha sakte hain)
महाशिवरात्रि के दिन यदि आप फलाहार व्रत रख रहे हैं तो केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर, संतरा, तरबूज, खरबूजा, नाशपाती, अमरूद, कीवी, आम, चीकू, बेर, नारियल, स्ट्रॉबेरी, जामुन, अनानास, सीताफल और अंजीर जैसे ताजे फल खाए जा सकते हैं.
महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं? (mahashivratri ke vrat me kya khaye)
महाशिवरात्रि के दिन यदि आप एक समय सात्विक भोजन कर रहे हैं तो सूखे मेवे, साबूदाने की खीर या खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी या चीला, सिंघाड़े के आटे की पूरी या हलवा, समा के चावल, शकरकंद, लौकी का हलवा या सब्जी, कद्दू की सब्जी, दही, आलू और मखाने की खीर खा सकते हैं, जबकि खाना बनाने के लिए देसी घी, गुड़, घर के मसाले और सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा पानी, नींबू पानी या दूध पी सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: महाशिवरात्रि पर इस मुहूर्त में पूजा करने से महादेव होंगे खुश, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और उपाय
महाशिवरात्रि के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? (mahashivratri ke vrat me kya nahi khana chahiye)
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान अनाज, चाय, कॉफी, शराब और तामसिक चीजों का सेवन करने से पाप लगता है.
महाशिवरात्रि व्रत के नियम (mahashivratri vrat ke niyam kya hai)
- सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनने के बाद ही पूजा करें.
- व्रत का संकल्प लेने के बाद पूजा करें.
- व्रक का संकल्प लिया है तो उसे पूरा जरूर करें.
- नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
- ज्यादा से ज्यादा मंत्र जाप करें.
- विधिपूर्वक पूजा करें.
- रात में जागरण करें.
- शुभ मुहूर्त में ही व्रत का पारण करें.
- ब्रह्मचर्य का पालन करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
14 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
15 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
20 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines