Mahashivratri 2026 Today: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के दौरान भक्तों के सवालों का जवाब देते हैं. उन्होंने बताया है कि, महादेव के किस नाम का जाप करना सबसे उचित माना जाता है. महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी के नाम का जाप करना अच्छा और पुण्यकारी माना जाता है. महादेव के कई नाम हैं ऐसे में उनके किस नाम का जाप करें चलिए इसके बारे में जानते हैं.
प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब
महाशिवरात्रि के पर्व पर माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. यह दिन भगवान शिव की अराधना का पर्व माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के नाम का जाप करना अच्छा होता है. ऐसे में भक्त के पूछने पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, “सांब सदाशिव” मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Masik Shivratri 2026 Today: आज है मासिक शिवरात्रि, देर रात प्राप्त हो रहा पूजा का मुहूर्त, जानें व्रत की विधि
भगवान शिव बेहद भोले और दयालु माने जाते हैं. वह भक्त की छोटी सी भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं. सच्चे मन से स्मरण करने से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, जो भगवान विष्णु यानी हरि का भक्त है वह शिव का भी भक्त होता है. भक्ति में भेदभाव नहीं करना चाहिए. आप श्रद्धा से किसी भगवान को मानते हैं तो अन्य देवता का नाम लेने की बाध्यता नहीं है. शिव और हरि एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.
सांब सदाशिव मंत्र का जाप
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि, महादेव के सांब सदाशिव मंत्र का जाप करना अत्यंत प्रभावी होता है. इसमें सांब का अर्थ माता अंबा यानी पार्वती से है. सदाशिव का अर्थ सदा कल्याण करने वाले शिव से है. सांब सदाशिव मंत्र का जाप करने से शांति, सुख और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है. आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महादेव के इस नाम और मंत्र का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines