Mahashivratri 2025: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 26 फरवरी 2025 बुधवार के दिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके साथ ही शिवलिंग का प्राकट्य भी इसी दिन ही माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर किया गया भगवान शिव का पूजन लाइफ की हर समस्या से निजात दिलाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की चार पहर की पूजा विशेष फलदायी होती है।
मान्यता है कि भगवान शिव का इस दिन अभिषेक करने से गंभीर से गंभीर समस्या का भी अंत हो जाता है। इस कारण समस्या के अनुसार आप भोलेनाथ पर चीजों को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस समस्या के लिए प्रभु को क्या अर्पित करना चाहिए।
धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो शिवरात्रि के दिन दूध, दही, चीनी, घी और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव को जल जरूर अर्पित करें।
संतान संबंधी समस्या के लिए करें ये काम
संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को घी अर्पित करें। इसके बाद भोलेनाथ का जल से अभिषेक करें।
विवाह संबंधी परेशानी के लिए करें ये उपाय
अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें और विवाह के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करें। बेलपत्र अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। वहीं, अगर वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भोलेनाथ को पीला वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद इसको संभालकर रख लें।
रोजगार के लिए करें ये काम
अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इसके बाद शिवमंदिर में शाम के समय 11 घी के दीपक अर्पित करें।
हेल्थ संबंधी समस्या से मिलेगी मुक्ति
अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो शिवलिंग पर गुलाब या चंदन का इत्र अर्पित करें। इसके बाद जल अर्पित करके 11 माला ‘ओं जूं स: माम पालय पालय’ इस मंत्र का जाप करें।
करें ये काम
इस दिन व्रत रखने की कोशिश करें। अगर ऐसा न कर पाएं तो पूरे दिन फलाहार करें और पूरे दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस दिन शिव की उपासना करने से शिव को प्राप्त किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 7 चीजें, प्रसन्न होकर महादेव देंगे मनचाहा वरदान!
संबंधित खबरें
नवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
39 mins agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 hr agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
5 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines