Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि को हिन्दुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भक्तजन विशेष तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, शहद और बेलपत्र आदि का भोग लगाया जाता है। वहीं कुछ लोग शिव जी के विशेष मंत्रों का भी जाप करते हैं, जिससे उन पर सदा महादेव की कृपा बनी रहें। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखना भी शुभ होता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।
हिंदू धर्म में जितना महत्व सावन और नवरात्रि के व्रत का है। उतनी ही मान्यता शिव जी और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि के व्रत की भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत रखने से शिव जी बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए भक्तजन अपनी पूरी श्रद्धा से ये व्रत रखते हैं। हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान चाय, कॉफी या फिर कोई ओर ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या व्रत के दौरान चाय या कॉफी पीना शुभ होता है? क्या आपको भी ये ही कन्फ्यूजन है। अगर हां, तो आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान चाय, कॉफी या कोई ओर ड्रिंक पीनी चाहिए या नहीं?
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024 Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
क्या व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्रत के दौरान चाय, कॉफी या पानी पी सकते हैं। दरअसल जब व्यक्ति व्रत रखता है तो वो सॉलिड चीजें नहीं खाता है। ऐसे में पानी, चाय या कॉफी पीने से उसे कमजोरी महसूस नहीं होती है। लेकिन कॉफी में चीनी और दूध ज्यादा न डालें। खाली पेट कैफीन लेने से तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए व्रत के दौरान दूध और चीनी वाली कॉफी की जगह आप ब्लैक कॉफी ले सकते हैं। वहीं चाय और पानी पीने से व्रत खंडित नहीं होता है।
महाशिवरात्रि व्रत से जुड़े नियम
1. महाशिवरात्रि के दिन रात में जागरण करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत के दिन रात्रि में सोना नहीं चाहिए, बल्कि शिव जी का नाम जप करना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी करते हैं।
2. व्रत के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के बाद उन्हें बेर और बेलपत्र का भोग लगाना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
3. महाशिवरात्रि के दिन हरा, लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इससे आपके आसपास पॉजिटिव एनर्जी रहती है।
4. जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, वो गलती से भी इस दौरान काले कपड़े नहीं पहने।
ये भी पढ़ें- आज से ही छोड़ दें ये 5 आदतें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
18 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
19 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
22 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines