Mahashivratri 2024 Upay: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन विशेष तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तमाम उपाय करते हैं। कोई उन्हें शहद, दूध, दही, धतूरा और बेलपत्र का भोग लगाता है, तो वहीं कुछ शिव जी के विशेष मंत्रों का जाप करता है। हालांकि इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का भी बहुत महत्व है। कहा जाता है कि जो लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाते हैं, तो उससे शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हर रोज करें इस मंत्र का पाठ, जीवन रहेगा खुशहाल
सरसों का तेल
अगर कोई आपके पीछे लंबे समय से पड़ा हुआ है और अगर आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। इससे आपको अपने सभी दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा आपकी जिंदगी में आ रही सभी समस्याएं भी कम हो जाएंगी।
हरी मूंग की दाल
अगर कोई इच्छा आपकी लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाएं। इससे आपकी सभी इच्छा पूरी होंगी। इसी के साथ आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
चने की दाल
ज्योतिष शास्त्र में चने की दाल को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाते हैं तो ये बहुत शुभ होता है। इससे आपका हर बिगड़ा काम बन जाएगा। इसके अलावा आपका गुड लक भी बड़ेगा। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी। अगर आप कोई शुभ काम करने के लिए जा रहे हैं, तो वहां जाने से पहले शिवलिंग पर चने की दाल जरूर चढ़ाएं। इससे आपको वो काम जरूर पूरा होगा।
काला उड़द
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें काली उड़द जरूर अर्पित करें। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काली उड़द चढ़ाएं। इससे आप पर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहेगी और आपको कभी भी नजर नहीं लगेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। इसके अलावा आपको कभी भी शनि देव की वक्र दृष्टि नहीं लगेगी।
लाल मसूर
अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर आपको पैसों की कमी रहती है। तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग लाल मसूर जरूर चढ़ाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आप के ऊपर जो कर्ज है वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- 4 प्रकार के भोजन से होती है अकाल मृत्यु! गीता में बताए गए हैं कई नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
14 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
18 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
21 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines