Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। ये दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन शिव जी और मां पार्वती की उपासना की जाती है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व आज यानी 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इसके अलावा आज के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया जाता है।
रुद्राभिषेक में शिव जी के रुद्र अवतार की आराधना की जाती है, जिसे उनका प्रचंड रूप माना जाता है। मान्यता के अनुसार, शिव जी के इस रूप में इतनी शक्ति है कि ये समस्त ग्रहों के साथ-साथ तमाम बाधाओं का भी नाश कर सकता हैं। हिंदू धर्म में रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान के रुद्र रूप का अभिषेक करना, जिसके लिए शिवलिंग की पूजा की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के दिन किन-किन चीजों से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि की पूजा में गलती से भी न पहने इस रंग की साड़ी, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ!
शक्कर युक्त जल
अगर आपके घर में हमेशा क्लेश रहता है या फिर परिवार में खुशहाली नहीं रहती, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा जरूर करें। इसके अलावा शिवलिंग का शक्कर युक्त जल से रुद्राभिषेक करें। अगर आपके घर को किसी की नजर लगी होगी, तो इस उपाय से वो उतर जाएगी। इसके बाद आपके घर में सुख-शांति, खुशहाली, सकारात्मकता और समृद्धि का वास होगा।
घी
करियर में अगर आपको सफलता नहीं मिल रही या फिर हर काम बार-बार बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप भगवान शिव की पूजा करें। इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का घी से रुद्राभिषेक करें। इससे व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है।
शहद
शिवलिंग का शहद से भी रुद्राभिषेक किया जाता है। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। अगर आपके दांपत्य जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इसके अलावा शिव जी और माता पार्वती को बेर, बेल पत्र और दूध का भोग लगाएं।
दूध
महाशिवरात्रि के पावन दिन आप शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे सदा आप पर शिव जी की कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।
दही
अगर आप लंबे समय से धन की कमी से परेशान हैं या फिर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दही से रुद्राभिषेक करें। इससे आपको धन-वैभव की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर ही क्यों खुलते हैं इस मंदिर के कपाट? वजह काफी चौंकाने वाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
54 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines