Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। मान्यता है कि जो लोग इस पावन दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कैलाश पर्वत पर शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। अगर कोई व्यक्ति इस दिन कुछ उपाय करता है तो उसके जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
आज हम आपको पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए, महाशिवरात्रि के 3 उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पावन दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए?
ये भी पढ़ें- धन की कमी से लेकर करियर की टेंशन तक, सभी समस्याओं के समाधान के लिए महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों से रुद्राभिषेक
आज का शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। वहीं श्रवण नक्षत्र सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पंचक आज रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, जो 12 मार्च की रात 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा के कई शुभ मुहूर्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर आप रात्रि में यानी दूसरे प्रहर में पूजा कर रहे हैं, तो इसके लिए शुभ मुहूर्त आज रात 9 बजकर 28 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा करते समय ‘ॐ हीं अघोराय नम:’ का जाप करें और शिवलिंग पर दही चढ़ाएं।
महाशिवरात्रि के महाउपाय
1. अगर आपको कारोबार में घाटा हो रहा है या विरोधी आपके कारोबार को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो अपने घर के मंदिर में शिव परिवार की तस्वीर लकड़ी की चौकी पर सजाएं। उस पर 27 बेलपत्र की माला चढ़ाएं। इसी के ‘साथ ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। अगर आप इस उपाय को करते हैं, तो आपको अपने कारोबार में मुनाफा जरूर होगा।
2. मनचाहा जीवनसाथी चाहिए या जल्दी शादी करनी है तो इसके लिए एक थाली में 11 पान के पत्ते, चंदन का टुकड़ा और 11 इलायची रखें। इसके बाद थाली में सिंदूर और शहद से स्वास्तिक बनाएं। फिर उस थाली को शिव जी और माता पार्वती की तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से 5 माला ‘ऊँ पार्वतीपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं, तो आपकी शादी बहुत जल्दी हो जाएगी।
3. अगर आपके बच्चे नहीं हो रहे हैं या फिर बच्चे आपकी बात नहीं मानते तो ऐसे में आप शिव जी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी पूजा करें। गणेश जी को दूर्वा और 11 लड्डू चढ़ाएं। इसके अलावा रुद्राक्ष की माला से 11 बार ‘ऊँ श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करें। फिर एर लड्डू संतान को खिलाएं और बाकी लड्डी परिवार के लोगों में बांट दें। अगर आप इस उपाय का पालन करते हैं, तो आपका बच्चा आपकी हर बात मानेगा। इसके अलावा उनका भविष्य उज्जवल होगा।
यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
14 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
18 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
21 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines