दीपक दुबे
प्रयागराज: Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही हैं और आखिरी चरण में हैं। ऐसे में कोई अधूरा काम रह न जाए इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) हर हफ्ते प्रयागराज का दौरा कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खुद भी अलग-अलग स्थानों पर जाकर पूरी जानकारी ले रहे हैं कि क्या कुछ तैयारियां हुई है और क्या बाकी हैं। महाकुंभ की इन तैयारियों पर खुद सीएम की नजरें हैं और वो एक बार फिर 28 दिसंबर को प्रयागराज में आ रहे हैं।
CM योगी अखाड़े की ध्वजा पूजा में होंगे शामिल
कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अखाड़ों में से एक श्री पंच निर्मोही अनी, श्री पंच निर्वाणी अखाड़ा के ध्वज स्थापना और पूजन में भी हिस्सा लेंगे। 28 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से प्रयागराज आएंगे। बता दें कि कुंभ-2019 के श्रीगणेश के पहले भी तीनों अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा पूजन में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे।
श्री पंच निर्वाणी अखाड़ा के ध्वज स्थापना और पूजन में भी हिस्सा लेने के बाद मेला प्राधिकरण के सभागार पहुंचकर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा लगभग 17 विभागों के उच्चाधिकारी और शासन के बड़े अधिकारी से भी तैयारियों का जायजा लेंगे। बार बार योगी आदित्यनाथ के दौरे से अधिकारी भी दिन रात युद्ध स्तर पर महाकुंभ की तैयारी में लगे हुए हैं।
नए साल से पहले तैयारियां खत्म करने का आदेश
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो 31 दिसंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण कर लें। ये ही वजह है कि यूपी सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही हैं। प्रयागराज नगर निगम की ओर से धार्मिक स्थल के आसपास की सफाई जारी है। सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 के लिए टेंट सिटी तैयार, IRCTC पर कैसे बुक करें कमरा? जानें प्रक्रिया
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines