Maha Shivratri Vrat Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। पंचांग के मुताबिक, इस साल 26 फरवरी, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। महाशिवरात्रि का व्रत महिला और पुरुष दोनों रखते हैं। हालांकि व्रत से जुड़े कुछ नियम हैं, जिनका पालन न करने पर साधक को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। शास्त्रों में बतया गया है कि कुछ परिस्थितियों में ये व्रत नहीं रखना चाहिए। चलिए जानते हैं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए या नहीं? साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि महाशिवरात्रि के दिन यदि महिलाओं को पीरियड्स आ जाएं, तो उन्हें व्रत को बीच में तोड़ना चाहिए या नहीं?
पहले से पीरियड्स हो, तो क्या करें?
महाशिवरात्रि से पहले ही अगर आपको पीरियड्स हो जाएं, तो ये व्रत रखने से बचना चाहिए। इसके अलावा शिव जी की पूजा में भी शामिल न हो। हालांकि मानसिक रूप से आप शिव जी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीरियड्स के दौरान व्रत रखने से आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: महाशिवरात्रि पर 12 राशियों को मिलेगा मनचाहा वरदान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
पीरियड्स में महाशिवरात्रि का व्रत कैसे करें?
यदि आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा हुआ है और इस बीच आपको पीरियड्स हो जाते हैं, तो उपवास को बीच में नहीं तोड़ना चाहिए। रात तक पूरा व्रत रखें। लेकिन शाम के समय शिव जी की पूजा न करें। खुद की जगह किसी और से शिव जी की पूजा कराएं और फिर व्रत का पारण करें। इसके अलावा पूजा की सामग्री को स्पर्श करने से भी बचें।
महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 6:54
- ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक
- निशिता काल पूजा का वक्त- 27 फरवरी को प्रात: काल में 12:09 से 12:59 मिनट तक
- रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा का वक्त- 26 फरवरी को प्रात: काल 06:19 से सुबह 09:26 मिनट तक
- रात्रि के द्वितीय प्रहर की पूजा का वक्त- 26 फरवरी को सुबह 09:26 से 27 फरवरी को प्रात: काल 12:34 मिनट तक
- रात्रि के तृतीय प्रहर की पूजा का वक्त- 27 फरवरी को प्रात: काल में 12:34 से 03:41 मिनट तक
- रात्रि के चतुर्थ प्रहर की पूजा का वक्त- 27 फरवरी को प्रात: काल में 03:41 से 06:48 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines