Kumbh Shahi Snan Schedule : महाकुंभ मेला कल यानी 13 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो एक हिंदू धार्मिक उत्सव है। इसे उज्जैन, नासिक, हरिद्वार और प्रयागराज में हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। 2025 में महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इस बार शाही स्नान कब-कब और किस समय पर किया जाएगा?
शाही स्नान की तारीख और समय
महा कुंभ मेला 2025 की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगी और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के साथ होगा। बता दें कि शाही स्नान को आत्मा की शुद्धि और पापों से मुक्ति का मार्ग माना जाता है। शाही स्नान की तिथियों के बारे में हम यहां एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
- 13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा
- 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति
- 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या
- 3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी
- 12 फरवरी 2025: माघी पूर्णिमा
- 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि
Maha Kumbh 2025
शाही स्नान का समय
शाही स्नान के लिए चार मुहूर्त दिए गए हैं। शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त की बात करें तो यह शाम 5 बजकर 42 मिनट से लेकर 6 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, जबकि निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा
शाही स्नान का समय 13 अखाड़ों के बीच बांटा गया है, जिसमें उनके शिविर से निकलने, घाट पर स्नान करने और वापस लौटने का समय बताया गया है। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा सबसे पहले शाही स्नान शुरू करेंगे, जिसका समय सुबह 5:15 बजे से सुबह 7:55 बजे तक तय किया गया है। इसके बाद, निरंजनी और आनंद अखाड़ा को सुबह 6:05 बजे से सुबह 8:45 बजे तक का समय दिया गया है, जिसमें शिविर से निकलने, स्नान करने और वापस लौटने की पूरी प्रक्रिया शामिल है।
यह भी पढ़ें – Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज महाकुंभ में होंगे कुल 6 शाही स्नान, मिस हुआ तो कभी नहीं मिलेगा मौका!
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
10 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
14 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
16 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
19 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines