Magh Purnima 2026 Upay: स्नान और दान जैसे शुभ कार्यों के लिए पूर्णिमा तिथि को खास माना जाता है. खासकर, माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को पूजा-पाठ के लिए सर्वोत्तम माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णामा है, जिस दिन माघ मेले का पांचवां शाही स्नान भी होगा. मान्यता है कि इस दिन प्रयागराज के संगम तट या किसी भी पवित्र नदी में डुबकी लगाने से पूर्ण के पूर्ण जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही भाग्य प्रबल होता है, जिस कारण मनचाही इच्छाएं पूरी होने लगती हैं.
हालांकि, किसी कारण से आप माघ पूर्णिमा के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे तो घर पर रहकर भी पुण्य पा सकते हैं. चलिए शास्त्रों में बताए गए उन 3 प्रभावशाली उपायों के बारे में जानते है, जिन्हें माघ पूर्णिमा पर करने से देवी-देवताओं और पितरों से मनचाहा आशीर्वाद पाया जा सकता है.
माघ पूर्णिमा के उपाय
- माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में घर पर ही स्नान करें, लेकिन नहाने के पानी में गंगाजल और काले तिल मिलाएं. इससे न सिर्फ आप बुरी नजर से बचे रहेंगे, बल्कि सेहत में सुधार होगा और पुण्य मिलेगा.
- माघ पूर्णिमा के दिन स्वेटर, दस्ताने, टोपी, शॉल, कोट, मोजे या कंबल जैसे ऊनी कपड़ों का दान जरूर करें. इससे न सिर्फ आपसे देवी-देवता प्रसन्न होंगे, बल्कि पितरों के मन को भी शांति मिलेगी.
- मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, दही, रुई और बर्फ जैसी सफेद चीजों के दान से अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है. बता दें कि अश्वमेध यज्ञ प्राचीन भारत में किया जाता था, जिससे राज्य विस्तार, शत्रुओं पर विजय, पितरों की तृप्ति, घर-परिवार में सुख-शांति की स्थापना और अपार पुण्य की प्राप्ति होती है.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के पारण का सही समय
माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन राहुकाल और भद्रा दोनों का संयोग बन रहा है. 1 फरवरी 2026 को सुबह 07:09 से दोपहर 04:42 मिनट तक भद्रा रहेगी, जबकि दोपहर 04:39 से शाम 06 बजे तक राहुकाल रहेगा. इसके अलावा रविवार को सुबह 07:09 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से सुबह 06:17 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आप सुबह 05:24 से सुबह 07:09 मिनट के बीच पूजा-पाठ व स्नान-दान जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
14 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
15 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
16 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines