---विज्ञापन---

Religion angle-right

Magh Purnima 2026 Today: आज है सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली ‘माघी पूर्णिमा’, जानें चंद्रोदय का समय, स्नान-दान और पूजा विधि

Magh Purnima 2026 Today: आज रविवार 1 फरवरी, 2026 को माघी पूर्णिमा है, जो हिन्दू धर्म में बेहद शुभ मानी गई है. मान्यता है आज के दिन श्रद्धा, भक्ति और सरल रीति से किए गए कर्म जीवन को नई ऊर्जा और आनंद प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं, माघी पूर्णिमा का महत्व, आज का चन्द्रोदय समय और शुभ पूजा विधि.

---विज्ञापन---

Magh Purnima 2026 Today: आज रविवार 1 फरवरी, 2026 के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि माघी पूर्णिमा का पावन पर्व है. हिन्दू धर्म में यह पूर्णिमा बेहद शुभ और लाभदायी मानी जाती है. शास्त्र कहते हैं कि इस दिन किए गए स्नान, दान और जप से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है. आइए जानते हैं, यह पूर्णिमा क्यों खास है, आज चंद्रोदय का समय क्या है और किस विधि से पूजा करने से सबसे अधिक लाभ होगा?
क्यों खास है माघी पूर्णिमा?

माघी पूर्णिमा क्यों है विशेष?

माघी पूर्णिमा को सभी पूर्णिमाओं में विशेष स्थान प्राप्त है. अध्यात्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और पवित्र नदी में स्नान करते हैं. इसलिए इस दिन गंगा, यमुना या संगम जैसे पावन जल में स्नान करने से जीवन में सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. माघ महीने का जल भी अमृत समान फलदायी माना जाता है.

---विज्ञापन---

पवित्र स्नान का महत्व

सुबह सूर्योदय से पहले पवित्र जल में स्नान करने की परंपरा है. ऐसा माना जाता है कि इससे शरीर के रोग हल्के होते हैं और कुंडली के ग्रहदोष शांत होते हैं, विशेषकर चन्द्र दोष से मुक्ति मिलती है. श्रद्धा से किया गया यह स्नान आज के दिन अत्यंत फलदायी है.

दान का पुण्यफल

माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी-सरोवर में स्नान और उसके बाद दान का विशेष महत्व है. तिल, गुड, घी, अन्न और कंबल दान करने से जीवन की दरिद्रता दूर होती है. पुराणों में कहा गया है कि आज किया गया दान कई जन्मों तक शुभ फल प्रदान करता है. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना भी अत्यंत शुभ कार्य है. यह कार्य आज पूरे दिन किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Car Buying Dates: नई कार और व्हीकल खरीदने के लिए फरवरी में मिलेंगे केवल 5 शुभ दिन, जानें सही डेट और मुहूर्त

आज का चंद्रोदय समय

पूर्णिमा की शाम को चन्द्रमा को आराधना करना शुभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार आज चन्द्र उदय लगभग 05:26 बजे शाम रहेगा. इस समय से चंद्र पूजा शुरू की जा सकती है. चंद्रमा की उपासना से मानसिक तनाव कम होता है, मन प्रसन्न रहता है और मनोकामनाएं साकार होती हैं.

---विज्ञापन---

घर में किये जाने वाले पूजन

कलश स्थापना कर भगवान गणेश की पूजा से विधि की शुरुआत करें.
इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की षोडशोपचार पूजा करें.
शाम को चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर उनका पूजन अवश्य करें. इससे मन में स्थिरता, शांति और संतोष की अनुभूति होती है.

व्रत कथा सुनें

माघी पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा व्रत कथा या सत्यनारायण कथा का पाठ करना अत्यंत शुभ मानी गई है. कथा सुनने और समझने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और परिवार में सौहार्द की वृद्धि होती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Study Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये है बच्चों के स्टडी टेबल की सही दिशा, बढ़ती है एकाग्रता, आते हैं बेहतर रिजल्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 07:02 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola