Magh Mela 2026 Snan Date: माघ मेले में पांचवां प्रमुख स्नान माघ पूर्णिमा के दिन है. इससे पहले पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के स्नान संपन्न हो चुके हैं. अब अगला स्नान माघ पूर्णिमा के दिन है. पूर्णिमा तिथि पर स्नान और दान-पुण्य करने का खास महत्व होता है. इस दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.
कब है माघ मेले का पांचवां स्नान?
माघ मेले का पांचवां स्नान माघ पूर्णिमा के दिन है. इस तिथि को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन हैं. बता दें कि, माघ पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से लेकर 2 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. उदयतिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, दिन रविवार को मान्य होगी. इस दिन ही माघ मेले का पांचवां स्नान होगा.
ये भी पढ़ें – Chaturgrahi Rajyog 2026: कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों को होगा नौकरी-कारोबार में लाभ
माघ पूर्णिमा व्रत-विधि और महत्व
माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और भगवान के नाम का जाप करने का महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. आप माघ पूर्णिमा पर सुबह पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर पानी में जल मिलाकर नहाएं. इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें. भगवान विष्णु की पूजा करें और उपवास करें. इस दिन गंगा स्नान करने से अनजाने में किये पापों का नाश होता है.
माघ पूर्णिमा अमृत स्नान मुहूर्त
माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए तीन मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आप इन शुभ मुहूर्त में स्नान कर सकते हैं. स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक है. अभिजित मुहूर्त दोपहर को 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 57 मिनट तक है. इसके साथ ही शुभ मुहूर्त सुबह में 8 बजकर 31 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 25 मिनट तक है. बता दें कि, माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद माघ मेले का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) पर है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines