Magh Gupt Navratri 2026: आध्यात्मिक साधना और आत्मशुद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि को अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है. साल में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें चैत्र, आषाढ़, आश्विन यानी शारदीय और माघ महीने में नवरात्रि का पर्व मनाते हैं. इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य होती हैं. इनके अलावा आषाढ़ा और माघ माह की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होती हैं. अब 19 जनवरी 2026, दिन सोमवार को माघ माह के गुप्त नवरात्रि है. यह नवरात्रि 19 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक है. आपको मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन अचूक उपायों को करना चाहिए.
माघ गुप्त नवरात्रि में जरूर करें 5 अचूक उपाय
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ
गुप्त नवरात्रि में सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है. आप जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो नवरात्रि के दौरान रोजाना सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें. इससे आपको लाभ मिलेगा.
गुलाब और कपूर का उपाय
धनलाभ के लिए आपको गुलाब और कपूर का खास उपाय करना चाहिए. मां दुर्गा को कपूर के टूकड़े के साथ गुलाब का फूल अर्पित करें. इस उपाय को करने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी. इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे.
ये भी पढ़ें – Numerology: क्या है आपके फोन नंबर का आखिरी अंक? जानिए लास्ट डिजिट का किस्मत से कनेक्शन
गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ
आप गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना दिन में दो बार गायत्री मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. इसका पाठ करने से आपको लाभ मिलेगा. इनका पाठ करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. इससे आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी.
काले तिल और गुड़ का उपाय
गुप्त नवरात्रि में आप मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, गुड़ और वस्त्र का दान करें. इन चीजों का दान करने से आपको लाभ मिलेगा. गुड़, काले तिल और वस्त्र का दान करने से ग्रह दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. इससे घर-परिवार में सुख-शांति आती है.
दुर्गा चालीसा का पाठ करें
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. दुर्गा चालीसा का पाठ करने से देवी दुर्गा का आशीर्वादा मिलता है. इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलती है. कार्य सफलता और धन लाभ के लिए आपको गुप्त नवरात्रि में दु्र्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
4 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
20 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
22 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
23 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines