हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Magh Gupt Navratri 2026: कब है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? इस दौरान जरूर करें गुप्त कवच का पाठ

Magh Gupt Navratri 2026: हर साल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें से दो बार गुप्त नवरात्रि होती है. साल की पहली गुप्त नवरात्रि माघ माह में होती है. जनवरी में माघ माह की गुप्त नवरात्रि है.

विज्ञापन

Magh Gupt Navratri 2026: साल में चार बार चैत्र, आषाढ़, आश्विन यानी शारदीय और माघ महीने में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य है जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं. इसके अलावा आषाढ़ा और माघ माह की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि है. अब जनवरी में माघ गुप्‍त नवरात्रि शुरू हो रही है. आपको गुप्त नवरात्रि में इस गुप्त कवच का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने और विधिपूर्वक पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.

कब से कब तक है गुप्त नवरात्रि?

19 जनवरी 2026, दिन सोमवार से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को होगा. बता दें कि माघ माह की गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी और इसका समापन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होगा. इस गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. आप गुप्त नवरात्रि में इस कवच का पाठ अवश्य करें.

दुर्गा कवचम्

विज्ञापन

शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कवचं सर्वसिद्धिदम् ।
पठित्वा पाठयित्वा च नरो मुच्येत सङ्कटात् ॥ 1 ॥

अज्ञात्वा कवचं देवि दुर्गामन्त्रं च यो जपेत् ।
न चाप्नोति फलं तस्य परं च नरकं व्रजेत् ॥ 2 ॥

विज्ञापन

उमादेवी शिरः पातु ललाटे शूलधारिणी ।
चक्षुषी खेचरी पातु कर्णौ चत्वरवासिनी ॥ 3 ॥

सुगन्धा नासिकं पातु वदनं सर्वधारिणी ।
जिह्वां च चण्डिकादेवी ग्रीवां सौभद्रिका तथा ॥ 4 ॥

विज्ञापन

अशोकवासिनी चेतो द्वौ बाहू वज्रधारिणी ।
हृदयं ललितादेवी उदरं सिंहवाहिनी ॥ 5 ॥

कटिं भगवती देवी द्वावूरू विन्ध्यवासिनी ।
महाबला च जङ्घे द्वे पादौ भूतलवासिनी ॥ 6 ॥

विज्ञापन

एवं स्थिताऽसि देवि त्वं त्रैलोक्ये रक्षणात्मिका ।
रक्ष मां सर्वगात्रेषु दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते ॥ 7 ॥

इति श्री दुर्गा कवचम् समाप्त ।

विज्ञापन

दुर्गा कवचम् का पाठ करने से भक्तों को लाभ मिलता है. यह कवच शक्तिशाली और रहस्यमय मंत्र है. इससे मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं. इस कवच का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती है. यह बुरी नजर से बचाता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: मन से निकाल दें इन चार चीजों का डर, वरना नहीं मिलेंगी सफलता, आचार्य चाणक्य ने बताया

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola